एक्सप्लोरर

'जो सरकार अनुच्छेद 370 को हटा सकती है', सीएए को लेकर शुभेन्दु अधिकारी ने अब दिया ये रिएक्शन

CAA Issue: लोकसभा चुनाव से पहले सीएए का मुद्दा भी चर्चा का विषय बना हुआ है. बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.

Suvendu Adhikari On CAA: बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी ने सोमवार (5 फरवरी) को कहा कि पश्चिम बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) जल्द लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली जो सरकार जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा सकती है वह सीएए भी लागू कर सकती है.

वह यहां राष्ट्रीय राजधानी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करने आए थे. अधिकारी ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सीएए गृह मंत्री के साथ उनकी बैठक के एजेंडे का हिस्सा नहीं था. उन्होंने कहा, “सीएए लोकसभा और राज्यसभा की ओर से पारित किया गया था. इसका कार्यान्वयन होना बाकी है जो जल्द ही होगा.”

अधिकारी ने कहा, ‘‘जो सरकार अनुच्छेद 370 को हटा सकती है, वह सीएए भी लागू कर सकती है. मोदी है तो ये मुमकिन है.’’

सीएए के तहत किसे प्रदान की जानी है भारतीय राष्ट्रीयता?

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से लाए गए सीएए के तहत 31 दिसंबर 2014 तक बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत आए प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों- हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करने की बात कही गई है.

दिसंबर 2019 में संसद से सीएए के पारित होने और बाद में इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद देश के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे.

गृह मंत्री के साथ बैठक को लेकर क्या बोले शुभेन्दु अधिकारी?

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ अपनी बैठक का विवरण साझा करने से इनकार किया. उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘गृह मंत्री के साथ क्या चर्चा हुई, यह मैं साझा नहीं करूंगा. वह आप आने वाले दिनों में होने वाली कार्रवाइयों में देखेंगे.'' उन्होंने कहा, ''जो चर्चा हुई और जो खाका (तैयार) किया गया है, उसकी क्रिया और प्रतिक्रिया आप देखेंगे.''

यह भी पढ़ें- कांग्रेस MP डीके सुरेश की 'अलग राष्ट्र' की टिप्पणी पर पीएम मोदी नाराज, संसद में बोले- क्या देश के और टुकड़े करना चाहते हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget