एक्सप्लोरर

लोकसभा में उठा पाकिस्तान में जाधव के परिवार के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा, सुषमा कल देंगी बयान

मुलाकात से पहले जाधव की मां और उनकी पत्नी का मंगलसूत्र, चूड़ियां और बिंदी को उतरवा दिया गया. जो कपड़े वो पहन कर आयीं थी मिलने से पहले उन्हें भी बदलवाया गया.

नई दिल्ली: जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ पाकिस्तान में दुर्व्यवहार का मुद्दा आज लोकसभा में उठा. सांसदों ने पाकिस्तान के इस कृत्य की कड़ी निंदा की. इस मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कल सदन में बयान देंगी. शून्यकाल में शिवसेना के अरविंद सावंत, तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खडगे, अन्नाद्रमुक के एम थम्बीदुरई समेत अनेक सदस्यों ने सदन में इस मुद्दे को उठाया. इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि वह इस विषय पर कल सदन में वक्तव्य देंगी. कुलभूषण की मां-पत्नी से ना'पाक' हरकत: बेशर्म पाकिस्तानी मीडिया ने कातिल की मां कह कर पूछे सवाल सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए शिवसेना के अरविंद सावंत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अदालत के दबाव में पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के परिवार को उनसे मिलने की इजाजत तो दी लेकिन जाधव की मां और पत्नी के साथ जिस तरह की बदसलूकी की, उसकी कड़ी भर्त्सना की जानी चाहिए. सावंत ने कहा कि उनकी मां और पत्नी की बिंदी, मंगलसूत्र और यहां तक जूते भी उतरवा लिये गये और बातचीत के समय उनके बीच कांच की दीवार लगा दी गयी. इसके अलावा उन्हें अपने मातृभाषा मराठी में बात नहीं करने दी गयी. कांच की दीवार के पार अपने कलेजे के टुकड़े को छोड़, छलनी दिल लेकर लौटीं कुलभूषण की मां शिवसेना सांसद ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के इस बर्ताव की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। पाकिस्तान का अर्थ विश्वासघाती है. जाधव को जब तक वापस नहीं लाया जाएगा, हमें चुप नहीं रहना चाहिए.’’ तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने पाकिस्तान में जाधव परिवार के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि पड़ोसी देश ने घटिया हरकत की है. देश के हर कोने से इसकी निंदा होनी चाहिए. उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इस मुद्दे पर सदन में बयान देने की मांग की. पाक की नीच हरकत: मां और पत्नी से मराठी में बात नहीं करने दी, चूड़ी-बिंदी भी उतरवाई सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पाकिस्तान ने जाधव की मां और पत्नी के साथ जो बर्ताव किया है, हम उसका विरोध करते हैं. हम सब उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि जाधव को वापस लाकर देश में मिसाल कायम की जानी चाहिए. अन्नाद्रमुक के एम थंबिदुरई ने भी निंदा करते हुए सदस्यों के साथ समर्थन जताया. बता दें कि जाधव की मां और पत्नी ने सोमवार को उनसे पाकिस्तान में मुलाकात की थी. इस दौरान जाधव की मां और पत्नी की चूड़ियां, बिंदी, मंगलसूत्र उतरवा लिया गया था. कल विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि यह स्पष्ट रूप से आपसी समझ की भावना का उल्लंघन है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget