एक्सप्लोरर

विदेश मंत्री ने बुलाई सभी दलों की बैठक, चीन विवाद और कश्मीर के हालात पर दी जाएगी जानकारी

इस बैठक में सुषमा स्वराज विपक्ष को चीन के साथ डोकलाम विवाद और कश्मीर के माहौल पर उठाए गए कदमों की जानकारी देंगी. बैठक शुक्रवार शाम को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर होगी.

नई दिल्ली: ससंद सत्र से ठीक पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विपक्ष के नेताओं को एक विशेष बैठक के लिए आमंत्रित किया है. इस बैठक में सुषमा स्वराज विपक्ष को चीन के साथ डोकलाम विवाद और कश्मीर के माहौल पर उठाए गए कदमों की जानकारी देंगी. बैठक शुक्रवार शाम को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर होगी.

दसअसल कश्मीर में लगातार बिगड़ते हालात के बीच हुए अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले और चीन के साथ जारी डोकलाम विवाद को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए थे.

सभी को उम्मीद थी कि जर्मनी में अनौपचारिक ब्रिक्स समूह के देशों के नेताओं की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात के बाद डोकलाम का विवाद शायद खत्म हो जाएगा और चीन नाथूला के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा लगाई रोक को हटा लेगा. ऐसा होना तो दूर चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली ने 1962 की जंग तक याद दिला दी.

इससे पहले चीन ने अपने नागरिकों को भारत में सुरक्षित रहने की सलाह तक जारी कर दी थी. चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में भारत को सबक सिखाने की चेतावनी तक दे डाली थी.

यह बिल्कुल स्पष्ट था कि विपक्ष समेत एनडीए सरकार में शामिल बीजेपी के सहयोगी दल भी इन सब मसलों को 17 जुलाई से शुरू हो रहे संसद सत्र में जरूर उठाए. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शायद इसी के चलते सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की सलाह: सूत्र एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक सभी दलों को स्थिति से अवगत कराने की सलाह प्रधानमंत्री मोदी ने दी जिसके बाद सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया. बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी चीन के साथ चल रहे विवाद, पाकिस्तान नीति और कश्मीर के हालात सामान्य करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget