एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से भारत लाई गई गीता की शादी कराना चाहती हैं सुषमा स्वराज

भोपाल: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चाहती हैं कि साल 2015 में कड़ी मशक्कत के बाद विदेश मंत्रालय की हस्तक्षेप से पाकिस्तान से लाई गई भारत की मूक-बधिर महिला गीता की शादी जल्द हो जाये.

सुषमा कल भोपाल में गीता से मिली थीं. फिलहाल गीता इंदौर के मूक बधिर संस्थान में रह रही है, जहां से वह छह जुलाई को तकरीबन 30 मिनट तक गायब रही थी, जिसके बाद गीता को सुषमा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए इंदौर से भोपाल लाया गया था. पाकिस्तान से लाने के बाद इस संस्थान में वह अक्तूबर 2015 से रह रही हैं.

मुलाकात के दौरान सुषमा ने उससे पूछा था कि उसकी पढाई कैसी चल रही है? इसके अलावा, सुषमा ने उसको बताया था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उसकी शादी में मदद करना चाहते हैं.

इंदौर स्थित मूक बधिर संस्था की संचालक मोनिका पंजाबी वर्मा ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले जब सुषमा ने गीता से उसकी शादी करने इच्छा के बारे में पूछा, तो इस पर गीता ने शादी के बंधन में बंधने की अपनी इच्छा जाहिर की थी. गीता की उम्र 25 से 27 के बीच है.

मोनिका ने कहा कि इसके बाद उसके लिए उसके हिसाब से एक योग्य वर की तलाश जारी है. संस्था से छह जुलाई को गीता के अचानक गायब हो जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह उस दिन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिये गई थी.

पहले से कई दंपति यह दावा करते हुए सामने आये कि गीता उनकी बेटी है, लेकिन उसने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया.

पिछले 20 महीनों में विदेश मंत्रालय ने गीता के माता-पिता को ढूंढने की खूब कोशिश की, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हुआ. इसलिए ऐसा लगता है कि मंत्रालय अब चाहता है कि उसके लिए एक उचित वर ढूंढा जाए और उसकी शादी करा दी जाये, ताकि वह पारिवारिक जीवन जी सके.

गीता जब करीब 14 साल पहले पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों को लाहौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समझौता एक्सप्रेस में अकेली बैठी मिली थी तब उसकी उम्र महज सात या आठ साल रही होगी. गीता को इदी फाउंडेशन की बिलकिस इदी ने अपना लिया था और भारत लाने से पहले वह कराची में उनके साथ अक्तूबर 2015 तक रही थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget