एक्सप्लोरर

सुशील मोदी का निर्विरोध राज्यसभा जाना लगभग तय, जानिए क्यों मिल सकता है वॉकओवर

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी की ताजपोशी तय मानी जा रही है.

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनना लगभग तय माना जा रहा है. दरअसल, उप चुनाव के लिए नामांकन का तीन दिसंबर को आखिरी दिन है और अभी तक एनडीए के अलावा अन्य किसी भी दल से कोई उम्मीदवार तय नहीं हुआ है. ऐसी स्थिति में मोदी को वॉकओवर मिलना तय माना जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी की ताजपोशी तय मानी जा रही है. दरअसल, विपक्ष का लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की मां रीना पासवान को प्रत्याशी बनाने का दांव परवान नहीं चढ़ सका है. ऐसे में मोदी के लिए अब राज्यसभा पहुंचने का रास्ता बिल्कुल साफ दिख रहा है.

महागठबंधन ने दलित कार्ड खेलने का किया था प्रयास

गौरतलब है कि RJD की अगुवाई में महागठबंधन ने दलित कार्ड खेलने का प्रयास किया था. इस मामले में महागठबंधन लोजपा की नाराजगी का फायदा उठाना चाहता था, लेकिन फिलहाल वो अपने मंसूबो में सफल नहीं हो सका है.

RJD के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा था कि स्वर्गीय दलित नेता रामविलास पासवान की सीट पर लोजपा का ही अधिकार है. ऐसे में पार्टी उनकी पत्नी रीना पासवान के प्रत्याशी बनने पर बिना शर्त समर्थन करेगी. हालांकि, इसके बाद लोजपा ने RJD का आभार प्रकट करते हुए इससे किनारा कर लिया. ऐसे में सुशील मोदी का राज्यसभा जाने का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है.

आज नामांकन करेंगे सुशील मोदी

बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी आज दोपहर 2.30 बजे राज्यसभा उपचुनाव में बतौर एनडीए प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पटना आयुक्त कार्यालय में उनके नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी सहित सरकार के अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें-

आंदोलन में मोदी सरकार के मंत्री को नज़र नहीं आ रहे किसान, बोले- ये लोग कोई और हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget