एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: 'बीजेपी की लहर देख रहा हूं'- एमसीडी चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे सुशील मोदी का दावा, AAP पर लगाए ये आरोप

MCD Election Campaign 2022: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रचार के दौरान कहा कि दिल्ली को कचरा मुक्त बनाएंगे.

MCD Election Campaign 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के 250 वॉर्डों के लिए मतदान 4 दिसंबर को कराया जाएगा. एमसीडी चुनाव में कम दिन बचे होने के चलते सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. दिल्ली के नगर निगम में 15 वर्षों से काबिज बीजेपी को आम आदमी पार्टी बराबर की टक्कर देती नजर आ रही है. सुशील कुमार मोदी महरौली के वॉर्ड नंबर 155 से बीजेपी प्रत्याशी इंदू शर्मा के प्रचार के लिए चुनावी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे.  

महरौली में नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, "मैं बीजेपी की लहर देख रहा हूं, कल भी बुराड़ी इलाके में था. सोमवार (28 नवंबर) को भी कई जगहों पर जा रहा हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी एमसीडी में वापसी करेगी."

बीजेपी को विश्वास है कि पूर्वांचली वोटर्स उन्हें जीत दिलाएंगे और इस बार बीजेपी ने 50 पूर्वांचली उम्मीदवार एमसीडी के चुनाव में उतारे हैं. इन्ही पूर्वांचली वोटर्स को संबोधित करते हुए सुशील मोदी कहते हैं कि " दिल्ली में 30 प्रतिशत पूर्वांचल के लोग हैं और उनकी मदद से हम पूर्ण बहुमत लेकर आएंगे".

सुशील मोदी ने कहा कचरा मुक्त बनाएंगे दिल्ली

कूड़े को लेकर राजधानी में जमकर हो रही राजनीति पर सुशील मोदी ने कहा, कूड़ा की समस्या सिर्फ दिल्ली की नहीं है, बल्कि भारत के अंदर ऐसा कोई शहर नहीं जहां कूड़ा समस्या नहीं है. उन्होंने कहा बीजेपी ने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया है कि आने वाले 5 वर्षों में कूड़े से जुड़ी समस्या का समाधान करेंगे. कचरा मुक्त दिल्ली बनाएंगे. उन्होंने कहा 15 साल से हम हैं और उनकी सरकार को भी 8 सालों से ज्यादा हो गया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल की सरकार ने फंड रोकने का काम किया है जिससे बीजेपी बदनाम हो जाए. 

सुशील मोदी ने महरौली में जनता को संबोधित करते हुए आप पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अगर फंड भी रोकेगी तो हम नगर निगम को फंड से महरूम होने नही देंगे. लोगों को मालूम है नरेंद्र मोदी की सरकार बिना भेदभाव के सभी राज्यों की मदद करती है. केंद्र एक फॉर्मूले के साथ पैसा देता है और कोई चाह कर भी भेदभाव नहीं कर सकता. आम आदमी पार्टी ,बीजेपी को बदनाम करने के लिए फंड रोकने का काम करती है और अलग अलग हथकंडे अपनाती है. 

बीजेपी के प्रचार में मुख्यमंत्री और स्टार कैंपेनर की वजह

बीजेपी हर चुनाव को चुनौती के रूप में लेती है. हैदराबाद का चुनाव हुआ उसमें भी सभी राष्ट्रीय चेहरे शामिल हुए थे. छोटा चुनाव हो या बड़ा चुनाव सभी चुनौती हैं. सुशील मोदी ने कहा, "कहां लिखा है कि नगर निगम के चुनाव प्रचार में दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं आएंगे." 

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Election: बीजेपी का कारपेट बॉम्बिंग कैंपेन आज भी, CM शिवराज और खट्टर की ताबड़तोड़ रैलियां, जनता के बीच पहुंचेंगे कई दिग्गज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget