एक्सप्लोरर

SSR Case: सीबीआई ने कहा- मामले की जांच जारी है, आगे इन्वेस्टिगेशन के लिए तय समय पर मुंबई जाएगी टीम

14 जून को मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत का शव फ्लैट में लटकता हुआ पाया गया था. इसके बाद इस मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की थी.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत का मामला सौंपे जाने के बाद  सीबीआई ने कहा कि इससे जुड़ी जांच जारी है. टीम आगे की जांच के लिए तय समय पर मुंबई का दौरा करेगी. बाकी के डिटेल इस स्तर पर साझा नहीं किए जा सकते.

बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी. कोर्ट के इस फैसले का सभी ने स्वागत किया. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित दूसरे लोगों ने कहा कि इससे न्याय मिलेगा. सीबीआई जांच की मांग का विरोध करने वाली महाराष्ट्र की सरकार ने फैसले का स्वागत किया और सहयोग की बात कही.

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं और सीबीआई को जो भी मदद चाहिए होगी हम लोग उपलब्ध कराएंगे. उन्होंने कहा कि ये मुंबई पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि उनकी जांच में कोई गड़बड़ी नहीं है.

जब उनसे ये सवाल पूछा गया कि क्या मुंबई पुलिस इस मामले में समानांतर जांच करेगी, इस पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पाराग्राफ 34 पर राज्य सरकार विचार करेगी.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवती के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में चल रही सीबीआई जांच को मंजूरी देते हुए कहा कि इस मामले में दर्ज किसी भी अन्य प्रकरण की जांच भी यही एजेंसी करेगी. कोर्ट ने सीबीआई की जांच को विधिसम्मत बताते हुये कहा कि एक निष्पक्ष, सक्षम और स्वतंत्र जांच समय की मांग है. कोर्ट ने यह भी कहा कि बिहार सरकार इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सहमति देने में सक्षम थी.

सुशांत के परिवार में सिर्फ मैं और मेरी बेटियां, बाकी के दावों को सहमति नहीं- पिता केके सिंह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget