एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच की क्या है स्थिति? CBI ने दी ये बड़ी जानकारी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस साल 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत मिले थे. इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी.

नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के छह महीने बीत चुके हैं लेकिन इस केस की गुत्थी अब तक अनसुलझी है. इस बीच सीबीआई ने कहा है कि इस मामले की जांच चल रही है. बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दावा किया है कि सीबीआई ने उन्हें SSR Death Case में आज जवाब दिया है.

सीबीआई ने जवाब में कहा, ''सीबीआई व्यापक और पेशेवर तरीके से लेटेस्ट वैज्ञानिक के जरिए जांच कर रही है. जांच के दौरान सभी पहलुओं को देखा जा रहा है और आज की तारीख तक किसी भी पहलू से इनकार नहीं किया जा रहा है.''

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर महाराष्ट्र और बिहार सरकार में ठन गई थी. इसके बाद जांच केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश पर सीबीआई को सौंप दी. ड्रग्स और पैसे की लेन देन की बात सामने आने के बाद ईडी और एनसीबी ने भी इस मामले की जांच की.

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी CBI से पूछे थे सवाल?

इसी को लेकर पिछले दिनों महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से आग्रह किया कि वह बताए कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत खुदकुशी के कारण हुई थी या उनकी हत्या की गई थी देशमुख ने कहा कि सीबीआई को जल्द से जल्द मामले में जांच रिपोर्ट को सामने लाना चाहिए.

देखमुख ने कहा, “सीबीआई को मामला सौंपें पांच से छह महीने बीत चुके हैं. लिहाजा, एजेंसी को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए ताकि साफ हो सके कि यह आत्महत्या थी या हत्या."

सुशांत राजपूत इस साल 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत मिले थे. इससे पहले, मुंबई पुलिस ने दुघर्टनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी और वे मामले की जांच कर रहे थे. राजपूत के पिता ने अभिनेता को खुदखुशी के लिए उकसाने के लिए पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने 19 अगस्त को सीबीआई को सौंपने को सही ठहराया था.

अभिनेता के पिता ने प्राथमिकी में अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती और अन्य पर राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. अक्टूबर में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक मेडिकल बोर्ड ने राजपूत की मौत का कारण हत्या नहीं बताया था बल्कि इसे आत्महत्या बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget