एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती को लेकर अधीर रंजन चौधरी बोले- वो राजनीतिक साज़िश का शिकार हुईं, उन्हें रिहा किया जाए

अधीर रंजन चौधरी ने सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस की जांच के सिलसिले में रिया की गिरफ्तारी के बाद कुछ दिन पहले कहा था कि अभिनेत्री को बेवजह फंसाया जा रहा है.

कोलकाता: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को और अधिक प्रताड़ित किये बगैर रिहा करने की रविवार को मांग की. दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने सुशांत की हत्या की आशंका को शनिवार को खारिज करते हुए इसे फंदे से लटक कर खुदकुशी करने का मामला बताया था.

अधीर रंजन चौधरी ने सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस की जांच के सिलसिले में रिया की गिरफ्तारी के बाद कुछ दिन पहले कहा था कि अभिनेत्री को बेवजह फंसाया जा रहा है. उन्होंने ट्विटर पर दावा किया कि वह (रिया) एक राजनीतिक साजिश का शिकार हुई हैं.

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘अब बीजेपी का दुष्प्रचार तंत्र एम्स की फॉरेंसिक टीम पर आरोप लगा सकता है, जिसने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की साजिश रिया द्वारा रचे जाने के आरोप को अमान्य ठहरा दिया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सुशांत जी की मृत्यु से दुखी हैं, लेकिन एक महिला को आरोपी के रूप में फंसा कर उन्हें (सुशांत को) सम्मानित नहीं किया जा सकता. मैंने पहले ही कहा है कि रिया चक्रवर्ती एक बेकसूर महिला हैं, उन्हें और अधिक प्रताड़ित किये बगैर रिहा किया जाना चाहिए, वह राजनीतिक साजिश का शिकार हुई हैं.’’

रिया को एनसीबी ने आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था. गौरतलब है कि सीबीआई को अपनी समग्र चिकित्सा-कानूनी राय में फॉरेंसिक डॉक्टरों की छह सदस्यीय टीम ने जहर दिए जाने और गला दबाकर सुशांत राजपूत की हत्या किये जाने की आशंका को खारिज किया है.

ये भी पढ़ें: पंजाब: राहुल गांधी बोले- सत्ता में आते ही रद्द करेंगे काले किसान कानून, अंबानी-अडानी चलाते हैं मोदी सरकार  हाथरस मामलाः प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार से किए सवाल, पूछा- DM को कौन बचा रहा है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget