एक्सप्लोरर

Suresh Raina Comment: रैना के बयान पर अब दो हिस्सों में बंटा सोशल मीडिया, ट्विटर पर चला 'मैं भी ब्राह्मण' ट्रेंड

Suresh Raina Comment: सुरेश रैना ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग के शुरुआती मैच में कमेंट्री के दौरान ये विवादित बयान दिया था. जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें बूरी तरह से ट्रोल किया था.

Suresh Raina Comment: भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना के 'मैं भी ब्राह्मण हूं' वाले बयान पर अब सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है. ट्विटर पर कई लोग अब उनके इस बयान के समर्थन में उतर आए हैं. ट्विटर पर 'मैं भी ब्राह्मण' ट्रेंड कर रहा है. रैना ने पिछले दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग के पांचवे सीजन के शुरुआती मैच में कमेंट्री के दौरान ये विवादित बयान दिया था. जिसके बाद  सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें बूरी तरह से ट्रोल किया था.

अब बहुत से यूजर्स रैना के इस बयान के सपोर्ट में उतर आए हैं. मामले में ट्विटर पर कमेंट कर रहे कई यूजर्स का मानना है कि रैना ने खुद को ब्राह्मण बताकर कोई गलत बात नहीं की है. इस बात पर उनकी आलोचना पूरी तरह गलत है और किसी को भी उनके इस बयान पर बूरा नहीं मानना चाहिए. 

क्या कहा था रैना ने  

बता दें कि, सुरेश रैना तमिलनाडु प्रीमियर लीग के शुरुआती मैच में कॉमेंट्री टीम में शामिल थे. इसी दौरान एक कमेंटेटर ने सुरेश रैना से दक्षिण भारत की संस्कृति को अपनाने को लेकर सवाल किया. इसके जवाब में रैना ने कहा कि ब्राह्मण होने की वजह से उन्हें चेन्नई की संस्कृति अपनाने में बेहद आसानी हुई. 

सुरेश रैना ने कहा, ''मुझे लगता है मैं भी ब्राह्मण हूं. मैं 2004 से चेन्नई में क्रिकेट खेलता आ रहा हूं. मुझे दक्षिण भारत की संस्कृति से बेहद प्यार है. मैं अनिरुद्ध श्रीकांत, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ और एल बालाजी के साथ क्रिकेट खेल चुका हूं. मैं 2008 से ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा हूं.''

अब सपोर्ट में आए यूजर्स 

अब ट्विटर पर कई यूजर्स सुरेश रैना के बयान के समर्थन में उतर आए हैं. दिव्यांश शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, "अपनी जाति पर गर्व महसूस करने में क्या बुराई है? आखिर खुद को ब्राह्मण बताने पर सुरेश रैना को इतना ट्रोल क्यों किया जा रहा है? मैं उनके बयान का समर्थन करता हूं. मैं भी ब्राह्मण."

वैभव मिश्रा नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा, "हम जिस भी जाति से आते हैं उस पर हमें गर्व होना चाहिए. वहीं सुरेश रैना भी कर रहे हैं. मुझे नहीं लगता की उन्होंने किसी अन्य जाति या धर्म को ठेस पहुंचाने के लिए ये बयान दिया है. हम जो हैं उस पर हमें गर्व होना चाहिए. मैं सुरेश रैना के साथ हूं. मुझे भी ब्राह्मण होने पर गर्व है."

शशांक त्रिवेदी नाम के यूजर ने लिखा, "ये हमारी ग़लती नहीं है अगर आपके पास गर्व करने के लिए कुछ नहीं है. और देखिए." 

कई यूजर्स ने पहले किया था विरोध  

इस से पहले ट्विटर पर ही कई यूजर्स ने इस बयान पर सुरेश रैना की आलोचना भी की थी. 

एक यूजर ने लिखा था, "सुरेश रैना आपको अपनी बात पर शर्म आनी चाहिए. ऐसा लगता है कि आप आज तक चेन्नई की संस्कृति को समझ ही नहीं पाए हैं. जबकि आप कई सालों से चेन्नई की टीम के लिए खेल रहे हैं."

एक अन्य यूजर ने लिखा, "सुरेश रैना सर आपको ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था."

यह भी पढ़ें 

Tokyo Olympics 2020 Live: तीरंदाजी मेन्स रैंकिंग राउंड में भारत का खराब प्रदर्शन, मिक्स्ड टीम इवेंट में 9वें स्थान पर किया क्वालिफाई

राहुल गांधी का दावा- मेरा फोन टैप किया गया, बोले- 'अमित शाह इस्तीफा दें, पेगासस जासूसी की न्यायिक जांच हो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
पेपर लीक बिल पर संसद में सरकार और विपक्ष में आर-पार, ये रही वक्ताओं की लिस्ट
पेपर लीक बिल पर संसद में सरकार और विपक्ष में आर-पार, ये रही वक्ताओं की लिस्ट
दिल्ली: 600 करोड़ के हेल्थ स्कैम में एक्शन, सौरभ भारद्वाज का आरोप- फाइल गायब है
दिल्ली: 600 करोड़ के हेल्थ स्कैम में एक्शन, सौरभ भारद्वाज का आरोप- फाइल गायब है

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget