एक्सप्लोरर

कल तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, देश की निगाहें न्याय के सबसे बड़े मंदिर पर

नई दिल्ली: 11 मई 2017 यानी कल को देश की सर्वोच्च अदालत की संविधान पीठ एक ऐसे मामले की सुनवाई शुरू करेगी जिसका नतीजा चाहे जो हो, वो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा. ऐसा मामला जिसके फैसले का इंतज़ार करोड़ों लोगों को है. जो करोड़ों लोगों के भविष्य पर सीधा असर डालेगा. शायद उसे हमेशा के लिए बदल कर रख देगा.

किस मुद्दे पर है सुनवाई? ये सुनवाई है मुस्लिम महिलाओं के लिए बराबरी के हक पर. इस बात पर कि क्या उन्हें इस बात से सुरक्षा मिल सकती है कि उनका पति अपनी मर्ज़ी से तलाक, तलाक, तलाक बोलकर उन्हें घर से बाहर न निकाल सके. मसला मुस्लिम समाज में प्रचलित 3 तलाक का है. देश की सबसे बड़ी अदालत ने खुद इस पर संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की है.

खुद संज्ञान लेकर सुनवाई, संविधान पीठ की अध्यक्षता कर रहे हैं CJI मसले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसकी सुनवाई 5 जजों की संविधान पीठ से कराने का फैसला लिया है. इसकी अध्यक्षता खुद चीफ जस्टिस जे एस खेहर करेंगे. बेंच गर्मी की छुट्टी में विशेष रूप से इस सुनवाई के लिए बैठ रही है. सुनवाई पर्सनल लॉ के 3 प्रावधानों तलाक ए बिद्दत यानी 3 तलाक, निकाह हलाला और मर्दों को 4 शादी की इजाज़त पर होनी है.

क्या है तलाक ए बिद्दत तीन बार तलाक बोल कर शादी तोड़ने का अधिकार मुस्लिम पर्सनल लॉ में मर्दों को हासिल है. हालांकि, कई मुस्लिम विद्वान ये दलील देते हैं कि असल इस्लामिक नियमों में हर बार तलाक बोलने में 1 महीने का अंतराल होता है. ताकि, इस अवधि में मियां-बीवी में सुलह की संभावना तलाशी जा सके.

भारत में पति एक साथ 3 बार तलाक बोल कर शादीशुदा रिश्ते को खत्म कर सकता है. गुस्से में, मज़ाक में, नशे में, फोन पर, ईमेल पर..किसी भी तरह से एक साथ 3 तलाक बोलने को उलेमा तलाक मानते हैं. ये व्यवस्था पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई मुस्लिम देशों में बंद की जा चुकी है. लेकिन भारत में मुस्लिम उलेमा इसे बनाए रखने के पक्ष में हैं

क्या है निकाह हलाला ये तलाक के बाद पति-पत्नी की दोबारा शादी की व्यवस्था है. अगर तलाक के बाद पति-पत्नी को लगता है कि उनसे गलती हुई. उन्हें दोबारा साथ रहना चाहिए. तो भी वो सीधे दोबारा निकाह नहीं कर सकते. इसके लिए तलाक पा चुकी औरत को पहले किसी और मर्द से शादी करनी होती है. संबंध भी बनाने होते हैं. फिर नए पति से तलाक लेकर पहले पति से शादी की जा सकती है.

क्या है बहुविवाह मुस्लिम मर्दों को एक साथ 4 पत्नियों को रखने की इजाज़त भी कोर्ट की समीक्षा के दायरे में है. हालांकि, कुरान में मर्दों को एक पत्नी के रहते दूसरी शादी की इजाज़त दी गई है लेकिन इसके लिए तमाम शर्तें लगाई गई हैं. लेकिन इन शर्तों का पालन नहीं होता. मर्द अपनी इच्छा से दूसरी शादी कर लेता है.

सुप्रीम कोर्ट पर क्या जिम्मेदारी? सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम पर्सनल लॉ के इन्हीं प्रावधानों की समीक्षा करेगा. ये देखेगा कि ये मुस्लिम महिलाओं को मर्दों के मुकाबले गैर बराबरी की स्थिति में तो नहीं रखते? कहीं उन्हें असम्मानजनक स्थिति में जीने को मजबूर तो नहीं करते? क्या इन प्रावधानों को निरस्त करने या इनमें सुधार की ज़रूरत है? इन सभी मसलों पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को ये भी देखना होगा कि उसके फैसले से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता का हनन न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget