एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death: गोवा के जिस कर्लीज रेस्टोरेंट में दी गई सोनाली फोगाट को ड्रग्स, वहां चले बुलडोजर पर SC ने लगाई रोक

Goa Culries Restaurant: सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले को बदलते हुए गोवा के कर्लीज रेस्तरां को ध्वस्त करने पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अगले हफ्ते सुनवाई करेगा.

Supreme Court On Curlies Restaurant: गोवा के कर्लीज रेस्तरां (Curlies Restaurant) को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने रोक लगा दी है. अब इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह के शुक्रवार को होगी. पर्यावरण नियमों का उल्लंघन के चलते एनजीटी (NGT) ने इसे गिराने का आदेश दिया था. अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाते हुए अगली सुनवाई करेगा. फैसला होने तक रेस्तरां में व्यवसायिक गतिविधियों (Business Activities) पर रोक जारी रहेगी.

ये वही कर्लीज रेस्तरां है जहां पर सोनाली फोगाट की हत्या हुई थी. इस रेस्तरां के मालिक एडविन नुन्स ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में एक याचिका दायर की थी इसमें उन्होंने गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट ऑथोरिथी के कर्लीज रेस्तरां को गिराने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी जिसे एनजीटी ने खारिज कर दिया था. इसके बाद कर्लीज रेस्तरां के मालिक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.

साल 2016 में दिया गया था रेस्तरां गिराने का आदेश

गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट ऑथोरिटी ने 21 जुलाई 2016 को ही कर्लीज रेस्तरां को गिराने का आदेश दिया था. आदेश में कहा गया था कि कर्लीज रेस्तरां नो डेवलपमेंट जोन में अवैध रूप से बनाया गया है. इसके खिलाफ इसके मालिक एडविन नून्स ने एनजीटी में अपील की. इस अपील को एनजीटी ने 6 सितंबर 2022 को खारिज कर दिया.

एडविन के वकील ने उठाए सवाल

एडविन नून्स (Edvin Noons) के वरिष्ठ वकील सुरेंद्र देसाई (Surendra Desai) ने बुधवार को अदालत को बताया कि पुलिस (Police) ने वागाटोर में उस होटल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जहां टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के मामले में हत्या के आरोपी को ड्रग्स बेचे गए थे, क्योंकि होटल एक प्रसिद्ध राजनेता के दोस्त का है. देसाई ने यह भी कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए कर्लीज (Curlies Restaurant) के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट की जिस रेस्तरां में हुई हत्या, उस पर जल्द चलेगा गोवा सरकार का बुलडोजर

ये भी पढ़ें: Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट की मौत के बाद सीएम प्रमोद सावंत ने लिया बड़ा एक्शन, कर्लीज रेस्टोरेंट को किया सील

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget