एक्सप्लोरर

फ्लोर टेस्ट से पहले सुप्रीम फैसला, कर्नाटक में एंग्लो इंडियन को नहीं किया जा सकता है नॉमिनेट

सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा में एंग्लो इंडियन सदस्य की नियुक्ति पर भी रोक लगा दी है. कांग्रेस जेडीएस ने अपनी याचिका में कहा था कि विधानसभा में सरकार के बहुमत साबित करने से पहले इस तरह का मनोनयन नहीं हो सकता है.

नई दिल्ली: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार के खिलाफ दायर कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है. शीर्ष अदालत ने येदुरप्पा की सरकार से कहा है कि वह कल शाम चार बजे फ्लोर टेस्ट का सामना करें. साथ ही अदालत ने विधानसभा में एंग्लो इंडियन सदस्य की नियुक्ति पर भी रोक लगा दी है. कांग्रेस जेडीएस ने अपनी याचिका में कहा था कि विधानसभा में सरकार के बहुमत साबित करने से पहले इस तरह का मनोनयन नहीं हो सकता है. जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल नियुक्ति पर रोक लगा दी है.

सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की दलील रख रहे अभिषेक मनु सिंघवी ने फैसले के बाद कहा, ''यह ऐतिहासिक है. कल तक येदुरप्पा कोई नीतिगत फैसला नहीं लेंगे. एंग्लो इडियन की सदस्यता पर भी रोक लगाई गई है. कल होने वाली बहुमत परीक्षण में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.''

एंग्लो इंडियन का क्या है महत्व कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में राज्यपाल को एक एंग्लो इंडियन सदस्य नियुक्त करने का अधिकार है. दरअसल अगर एक एंग्लो इंडियन सदस्य को नामांकित किया जाता है तो विधानसभा में सदस्यों की संख्या 223 हो जाएगी. नामांकित सदस्य के पास भी बाकी विधायकों की तरह सभी अधिकार होते हैं.

कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका, येदुरप्पा को कल शाम 4 बजे साबित करना होगा बहुमत

वह विश्वास प्रस्ताव पर वोट भी कर सकता है. ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 112 ही रहेगा. लेकिन अगर कांग्रेस या जेडीएस के सात विधायक बहुमत प्रस्ताव या बीजेपी के पक्ष में मतदान कर दे तो बीजेपी के पक्ष में पड़े मतों की संख्या हो 104+ 1 एंग्लो इंडियन+ 7 विपक्ष के बागी विधायक यानी 112 हो जाएगी और विपक्ष के विधायकों की संख्या 111 रह जाएगी.

कर्नाटक में क्या है सीटों का गणित राज्य में किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है. बीजेपी 104 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 78 सीट कांग्रेस और जेडीएस ने 37 सीटें जीती है. वहीं बीएसपी समेत दो अन्य को एक-एक सीटें मिली है. कांग्रेस और जेडीएस ने 12 मई को चुनाव परिणाम के ठीक बाद गठबंधन की घोषणा की थी. उनका दावा है कि उनके पास 117 विधायक हैं और राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं देकर संविधान की धज्जियां उड़ाई है. राज्य में सरकार बनाने के लिए फिलहाल 112 सीटों की जरूरत है.

कर्नाटक में JDS-BJP में तल्खी के बीच पीएम मोदी ने पूर्व पीएम देवगौड़ा को कहा- 'हैप्पी बर्थडे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget