एक्सप्लोरर

Bihar Voter List: 'उम्मीद है वोटिंग लिस्ट की गलतियों को सुधारेंगे', बिहार SIR पर चुनाव आयोग से बोला सुप्रीम कोर्ट

चुनाव आयोग की ओर से बिहार SIR के बाद जारी लिस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि आयोग टाइपिंग संबंधी त्रुटियों और अन्य गलतियों की एक जिम्मेदार प्राधिकारी के रूप में जांच कर लिस्ट पेश करे.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (16 अक्टूबर, 2025) को कहा कि वह निर्वाचन आयोग से अपेक्षा करता है कि आयोग बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची में टाइपिंग संबंधी त्रुटियों और अन्य गलतियों की एक जिम्मेदार प्राधिकारी के रूप में जांच करें और सुधारात्मक उपाय लेकर आएं.

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जे. बागची की पीठ ने कहा कि वह बिहार SIR प्रक्रिया से संबंधित कानूनी मुद्दों पर चार नवंबर को सुनवाई करेगी. निर्वाचन आयोग ने कहा कि 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशित होने के बाद से किसी भी मतदाता की ओर से नाम हटाए जाने के खिलाफ एक भी अपील दायर नहीं की गई है.

मतदाता ने सूची से नाम हटने का किया दावा

गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ की ओर से पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि एक मतदाता ने यह दावा किया था कि उसका नाम अंतिम सूची में नहीं जोड़ा गया है, जिसके विवरण को निर्वाचन आयोग ने सात अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई में फर्जी बताया था, जबकि मतदाता का दावा सच है.

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को यह बताना चाहिए कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कितने मतदाताओं के नाम हटाए गए और किस संशोधन के लिए उन्हें हटाया गया. पीठ ने कहा कि पहले चरण में मतदान वाले कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची 17 अक्टूबर को ‘फ्रीज’ कर दी जाएगी, जबकि दूसरे चरण में मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची 20 अक्टूबर को ‘फ्रीज’ कर दी जाएगी.

कोर्ट ने आयोग से मांगा था जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने सात अक्टूबर को निर्वाचन आयोग से उन 3.66 लाख मतदाताओं का विवरण उपलब्ध कराने को कहा था, जो मसौदा मतदाता सूची का हिस्सा थे, लेकिन बिहार की SIR प्रक्रिया के बाद तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची से वे बाहर कर दिए गए थे. कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में ‘भ्रम’ है.

निर्वाचन आयोग ने 30 सितंबर को बिहार की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करते हुए कहा कि इसमें मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 47 लाख घटकर 7.42 करोड़ रह गई है, जो निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले 7.89 करोड़ थी.

दो चरणों में होंगे बिहार विधानसभा चुनाव

हालांकि अंतिम संख्या एक अगस्त को जारी की गई मसौदा सूची में दर्ज 7.24 करोड़ मतदाताओं से 17.87 लाख अधिक है. इस सूची में मृत्यु, प्रवास और मतदाताओं के दोहराव सहित विभिन्न कारणों से 65 लाख मतदाताओं के नाम मूल सूची से हटा दिए गए थे.

मसौदा सूची में 21.53 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि 3.66 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या में 17.87 लाख की वृद्धि हुई है. बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा की 121 सीट पर छह नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि शेष 122 सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा, मतगणना 14 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:- बिहार SIR केस : चुनाव नामांकन के बाद आयोग जारी करेगा वोटर लिस्ट, सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP ने राज्यसभा में छीना राघव चड्डा का ये पद, सचिवालय को नोटिस देकर कहा- 'उन्हें बोलने न दें...'
AAP ने राज्यसभा में छीना राघव चड्डा का ये पद, सचिवालय को नोटिस देकर कहा- 'उन्हें बोलने न दें...'
'भारत के लिए...' ट्रंप का नाम लेकर ये क्या कह गए राहुल गांधी, खूब हो रही चर्चा
'भारत के लिए...' ट्रंप का नाम लेकर ये क्या कह गए राहुल गांधी, खूब हो रही चर्चा
बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई या एनआईए से जांच का दिया आदेश
बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई या एनआईए से जांच का दिया आदेश
'आग से खेल रहा है चुनाव आयोग और बीजेपी...', ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, केंद्र पर साधा निशाना
'आग से खेल रहा है चुनाव आयोग और बीजेपी...', ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, केंद्र पर साधा निशाना

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आग से खेल रहा है चुनाव आयोग और बीजेपी...', ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, केंद्र पर साधा निशाना
'आग से खेल रहा है चुनाव आयोग और बीजेपी...', ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, केंद्र पर साधा निशाना
यूपी सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों का लखनऊ में हल्लाबोल, दावा- मिल रहे सिर्फ 7,000 रुपये!
यूपी सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों का लखनऊ में हल्लाबोल, दावा- मिल रहे सिर्फ 7,000 रुपये!
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
Entertainment News Live: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, ‘भूत बंगला’ की नई डेट OUT, ‘रामायण’ टीजर ट्रेंड में
Live: ‘धुरंधर 2’ की बंपर कमाई ने ‘भूत बंगला’ के मेकर्स को डराया, न्यू रिलीज डेट अनाउंस
Watch: लखनऊ-दिल्ली के मैच में दर्शकों के बीच जमकर हुई मारपीट, इकाना स्टेडियम बना जंग का अखाड़ा
लखनऊ-दिल्ली के मैच में दर्शकों के बीच जमकर हुई मारपीट, इकाना स्टेडियम बना जंग का अखाड़ा
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
ईरान संकट के बीच सरकार ने खत्म की अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी, जानें अब किसानों को कैसे मिलेगा तगड़ा फायदा?
ईरान संकट के बीच सरकार ने खत्म की अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी, जानें अब किसानों को कैसे मिलेगा तगड़ा फायदा?
Embed widget