एक्सप्लोरर

मुख्तार अंसारी की मौत की जांच वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, कहा- रिपोर्ट हार्ट अटैक से मौत की बात कहती है

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिस व्यक्ति को लेकर यह याचिका दाखिल हुई है, वह इस दुनिया में नहीं है. मामले को यहां लंबित रखना जरूरी नहीं है.

माफिया मुख्तार अंसारी को जहर देकर मारने का आरोप लगाने वाली याचिका पर आगे सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने यह याचिका दाखिल की थी. जजों ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की बात लिखी है. फिर भी याचिकाकर्ता को कोई राहत चाहिए तो वह हाई कोर्ट जा सकता है. यह ऐसा मामला नहीं जिसे सीधे सुप्रीम कोर्ट सुने.

29 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के बांदा में राजनेता और माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हुई थी. उसके बेटे उमर ने अपने पिता को जहर दिए जाने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. पिछले साल जुलाई में कोर्ट ने याचिका पर नोटिस जारी किया था. इस साल जनवरी में कोर्ट ने यूपी सरकार से मुख्तार से जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट तलब की.

उमर अंसारी के लिए पेश वकील निजाम पाशा ने जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस राजेश बिंदल की बेंच से कहा कि यह रिपोर्ट 500 पन्नों से अधिक की है. उन्हें इसे पढ़ कर जवाब दाखिल करने दिया जाए, लेकिन जजों ने इसे गैरजरूरी बताया. जस्टिस बिंदल ने कहा कि रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मृत्यु की बात लिखी है. जस्टिस सुंदरेश ने कहा कि जिस व्यक्ति को लेकर यह याचिका दाखिल हुई है, वह इस दुनिया में नहीं है. मामले को यहां लंबित रखना जरूरी नहीं है. अगर याचिकाकर्ता को कुछ कहना है तो वह हाई कोर्ट जा सकता है.

 

 

यह भी पढ़ें:-
'शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाला हर व्यक्ति सम्मान से बर्ताव का हकदार', दुर्व्यवहार करने वाले इंस्पेक्टर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया जुर्माना

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget