एक्सप्लोरर

Supreme Court Judges Property: शेयर, सोना, फ्लैट और मकान, CJI समेत सुप्रीम कोर्ट के जजों के पास कितनी प्रॉपर्टी? हो गया खुलासा

चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की बात करें तो उनके पास दक्षिण दिल्ली में एक 3 बेडरूम फ्लैट है, दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में 4 बेडरूम फ्लैट हैं.

Supreme Court Judges Property: सुप्रीम कोर्ट के जजों ने अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक कर दी है. 1 अप्रैल को सभी जजों की बैठक में यह फैसला हुआ था. अब कोर्ट के 33 में से 21 जजों की संपत्ति की जानकारी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई है. बताया गया है कि बाकी 12 जजों की संपत्ति का विवरण भी जल्द वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा. जजों ने अपने और अपने परिवार के फ्लैट/मकान, पैतृक संपत्ति, कृषि भूमि , बैंक खाते, गहने जैसी तमाम बातों की जानकारी सार्वजनिक की है. 

चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के पास कितनी प्रॉपर्टी?

चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की बात करें तो उनके पास दक्षिण दिल्ली में एक 3 बेडरूम फ्लैट है, दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में 4 बेडरूम फ्लैट है जिसके साथ 2 पार्किंग भी है, गुरुग्राम में एक फ्लैट में 56% हिस्सा है, हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में पैतृक संपत्ति में उनका हिस्सा है.  चीफ जस्टिस ने अपने बैंक खाते, पीएफ खाता, शेयर, सोना जैसी जानकारियां भी सार्वजनिक की हैं.  उन्होंने पत्नी और परिवार की संपत्ति की भी जानकारी दी है. 

चीफ जस्टिस बनने जा रहे जस्टिस गवई के पास कितनी संपत्ति? 

इसी तरह वरिष्ठतम जज और 14 मई से चीफ जस्टिस बनने जा रहे जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने भी बताया है कि उनके पास महाराष्ट्र के अमरावती में मकान और कृषि भूमि है जो उन्हें अपने स्वर्गीय पिता से विरासत में मिली, उनके पास मुंबई के बांद्रा और दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में फ्लैट हैं, उनके पास नागपुर में भी कृषि भूमि है.  जस्टिस गवई ने अपने बैंक खाते, सोना जैसी संपत्ति के अलावा उन्होंने पत्नी की संपत्ति की भी जानकारी दी है. 

सभी जजों की प्रॉपर्टी वेबसाइट पर की गई अपलोड

सभी जजों की संपत्ति की जानकारी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है.  माना जा रहा है कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़ी चर्चाओं के बीच लोगों के विश्वास को बरकरार रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.  संपत्ति की घोषणा को लेकर जजों की फुल कोर्ट मीटिंग में पारित प्रस्ताव भविष्य के लिए भी लागू रहेगा. 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget