एक्सप्लोरर

Supreme Court And CJI: चीफ जस्टिस हो रहे हैं रिटायर, बदले में मिलेंगे दो नए सीजेआई

Supreme Court And CJI: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित पांच न्यायाधीश आने वाले छह महीनों में रिटाययर होने जा रहे हैं और इसके साथ ही देश को दो नए चीफ जस्टिस मिलने जा रहे हैं.

Supreme Court And CJI: देश की न्यायपालिका में आने वाले छह महीनों में काफी बदलाव होने जा रहा है. इन महीनों के दौरान सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के चीफ जस्टिस (CJI) एनवी रमणा समेत पांच न्यायाधीश रिटायर होने जा रहे हैं. चीफ जस्टिस रमणा के साथ एक और चीफ जस्टिस रिटायर होने जा रहे हैं. इसके बाद सीनियरिटी के हिसाब से जस्टिस उदय उमेश ललित (Uday Umesh Lalit ) प्रधान आते हैं और यही सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेगें. हालांकि ये केवल दो महीनों तक ही इस पद पर रह पाएंगे. इसके बाद अगला नंबर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Justice D Y Chandrachud) का होगा और यह दो साल तक इस पद पर रहेंगे.

कितने पद हैं सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 34 पद स्वीकृत हैं और अभी 32 न्यायाधीश काम कर रहे हैं. इसमें से दो पद खाली हैं. इन पहले से ही खाली पदों के साथ 29 जुलाई से न्यायाधीशों के रिटायर होने लगेंगे. इसकी शुरुआत जस्टिस एएम खानविल्कर रिटायर होने के साथ हो जाएगी. जस्टिस खानविल्कर अपने ऐतिहासिक फैसलों के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में 24 जून को उन्होंने गुजरात दंगों में एसआइटी की दी गई क्लीनचिट पर मुहर लगाने वाला फैसला सुनाया था. जस्टिस खानविल्कर के बाद 26 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा के रिटायरमेंट की बारी आएगी. जस्टिस रमणा का महाराष्ट्र में  24 घंटे के अंदर फ्लोर टेस्ट वाला फैसला अहम रहा है. इसी फैसले की वजह से उद्धव ठाकरे सीएम बन पाए थे, लेकिन महाराष्ट्र में फिर से सियासी संकट गहराया हुआ है. 

कौन बनेगा सबसे पहले चीफ जस्टिस

चीफ जस्टिस रमणा के रिटायरमेंट के बाद जस्टिस यूयू ललित भारत के अगले सीजेआई बनेंगे. उनके नाम ऐसे दूसरे सीजेआई बनने का रिकॉर्ड है जो सीधे वकीस से चीफ जस्टिस की कुर्सी तक पहुंचे हैं. उनसे पहले साल 1971 जस्टिस एसएम सीकरी सीधे सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश बनाए गए थे. हालांकि जस्टिस ललित का चीफ जस्टिस का सफर अधिक लंबा नहीं रहेगा. वह 27 अगस्त को सीजेआइ का पद संभालने जा रहे हैं, लेकिन आठ नवंबर को वो रिटायर हो जाएंगे. उन्होंने तीन तलाक को संवैधानिक घोषित करने का ऐतिहासिक फैसला दिया था.

जस्टिस चंद्रचूड़ और उनके पिता के नाम होगा पिता और पुत्र के सीजेआई बनने का रिकॉर्ड

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ (Justice D Y Chandrachud) के मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद वह देश के इतिहास में पहले न्यायाधीश होंगे जिन्हें अपने पिता के साथ भारत का चीफ जस्टिस बनने का गौरव मिलेगा. उनके पिता जस्टिस वाई वी चंद्रचूड़  (Y V Chandrachud) देश के 16 वें चीफ जस्टिस रहे थे. सीजेआई वाईवी चंद्रचूड़ का कार्यकाल सात साल चार महीने का अब-तक का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है. उन्होंने फरवरी 1978 से लेकर जुलाई 1985 तक सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस का पद संभाला था. इस साल नौ नवंबर 2022 को जस्टिस ललित के बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सीजेआई बनेंगे और उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 को खत्म हो जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर होने वाले अन्य न्यायाधीशों में 23 सितंबर को रिटायर होने जा रही जस्टिस इंदिरा बनर्जी और 16 अक्टूबर 2022 को रिटायर होने जा रहे जस्टिस हेमंत गुप्ता हैं. 

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: सुप्रीम कोर्ट पहुंची महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई, आमने-सामने होंगे साल्वे और सिब्बल, जानिए बड़ी बातें

Bulldozer Case: क्या यूपी में बुलडोजर एक्शन सिर्फ एक समुदाय के खिलाफ हो रहा है? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget