एक्सप्लोरर

Bulldozer Case: क्या यूपी में बुलडोजर एक्शन सिर्फ एक समुदाय के खिलाफ हो रहा है? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Supreme Court on Bulldozer Action: यूपी में अवैध निर्माण तोड़ने पर जमीयत उलेमा ए हिंद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया कि बुलडोजर एक्शन सिर्फ एक समुदाय विशेष के खिलाफ हो रहा है

Jamiat Ulama-I-Hind Petition: पैगंबर विवाद पर हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में चल रही बुलडोजर की कार्रवाई (Bulldozer Action) के खिलाफ जमीयत उलेमा ए हिंद (Jamiat Ulama-I-Hind) की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में फिर सुनवाई है. जमीयत का आरोप है कि राज्य में हुई हिंसा के बाद एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है. पिछले दिनों यूपी के अलग अलग शहरों में हिंसा के उपद्रवियों और अपराधियों के खिलाफ योगी का बुलडोजर चला तो कोहराम मच गया था. 

यूपी में अवैध निर्माण को तोड़ा गया तो जमीयत उलेमा ए हिंद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. जिसपर अदालती कार्रवाई शुरू हुई और आज जमीयत के इसी याचिका पर फिर सुनवाई है.

जमीयत की याचिका पर आज SC में फिर सुनवाई

बुलडोजर एक्शन के खिलाफ जिस याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी, उसमें जमीयत ने आरोप लगाया है कि बुलडोजर का एक्शन सिर्फ एक समुदाय विशेष के खिलाफ ही हो रहा है. जिसके जवाब में यूपी सरकार ने कहा कि इस कार्रवाई का दंगों से संबंध नहीं है और जमीयत इस मामले को गलत रंग दे रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में कहा गया है कि जो भी कार्रवाई की गई है वह नियमों के मुताबिक है. हलफनामा में जमीयत की याचिका को ख़ारिज करने की मांग भी की गई है.

कैसे हुई थी विवाद की शुरूआत?

इस पूरे विवाद की शुरूआत पैगम्बर मोहम्मद को लेकर नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद हुई थी. पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में यूपी के कई शहरों में 10 जून को हिंसा हुई थी. जुमे की नमाज के बाद हुई उस हिंसा के दौरान पुलिसवालों पर भी हमले हुए थे. कई सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भी उपद्रवियों ने काफी नुकसान पहुंचाया था. 

Bulldozer Case: क्या यूपी में बुलडोजर एक्शन सिर्फ एक समुदाय के खिलाफ हो रहा है? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

जावेद पंप पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Govt) का बुलडोजर तो बहुत पहले से एक्शन में था, लेकिन हिंसा के बाद उपद्रवियों के अवैध निर्माण भी बुलडोजर के निशाने पर आ गए. प्रयागराज में हिंसा (Prayagraj Violence) के मास्टरमाइंड कहे जा रहे जावेद पंप के आलीशान घर पर भी बुलडोजर चलाया गया और उसे ध्वस्त कर दिया गया. यूपी में ऐसे ही तेज कार्रवाई के बाद मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा ए हिंद (Jamiat Ulama-I-Hind) बुलडोजर के एक्शन के विरोध में सामने आया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया.

ये भी पढ़ें:

Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय, जगन मोहन रेड्डी और पटनायक के समर्थन ने बिगाड़ा विपक्ष का खेल

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना पर बवाल के बीच वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget