एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: सुप्रीम कोर्ट पहुंची महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई, आमने-सामने होंगे साल्वे और सिब्बल, जानिए बड़ी बातें

Maharashtra Political Crisis: मामला सोमवार को जस्टिस सूर्य कांत और जमशेद पारदीवाला की अवकाशकालीन बेंच के सामने लगने की संभावना है.

Political Crisis in Maharashtra: महाराष्ट्र का राजनीतिक विवाद (Maharashtra Political Crisis) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गया है. शिवसेना (Shiv Sena) के 37 विधायकों के समर्थन के साथ अपने गुट को असली शिवसेना बता रहे एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दाखिल की है. उनके अलावा विधायक भरत गोगावले (Bharat Gogavale) ने भी याचिका दाखिल की है. दोनों याचिकाओं में कहा गया है कि विधानसभा उपाध्यक्ष की तरफ से इस गुट के विधायकों के खिलाफ की जा रही अयोग्यता की कार्यवाही गलत है. इस पर रोक लगनी चाहिए.

याचिकाओं में अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल का नेता बनाए जाने को भी गैरकानूनी बताया गया है. शिंदे कैंप की तरफ से महेश जेठमलानी और हरीश साल्वे पेश हो सकते हैं. उद्धव ठाकरे की तरफ से कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, राजीव धवन, देवदत्त कामत कामत समेत अन्य वकील दलील रखेंगे

शिंदे कैंप के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से मामले पर तत्काल सुनवाई के अनुरोध किया है. मामला सोमवार को जस्टिस सूर्य कांत और जमशेद पारदीवाला की अवकाशकालीन बेंच के सामने लगने की संभावना है. याचिका में बतया गया है कि विधायकों ने विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि ज़िरवाल को पद से हटाने का प्रस्ताव भेजा था. इसके लंबित रहते ही उन्होंने विधायकों को अयोग्य ठहराने की कार्रवाई शुरू कर दी. यह नबाम रेबिया बनाम अरुणाचल विधानसभा उपाध्यक्ष मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरुद्ध है. अब अविश्वास प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है.

सुनील प्रभु को चीफ व्हिप बनाया जाना अवैध
याचिका में यह भी कहा गया है कि शिंदे गुट के विधायकों पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप गलत है. विधायकों के बहुमत ने भरत गोगावले को चीफ व्हिप नियुक्त किया है. अल्पमत के तरफ से प्रस्ताव पारित कर सुनील प्रभु को चीफ व्हिप बनाया गया है. यह अवैध है. इस चीफ व्हिप की तरफ से जारी आदेश का कोई मतलब नहीं है. लेकिन इसे न मानने को पार्टी विरोधी गतिविधि बताया जा रहा है.

अजय चौधरी की नियुक्ति गैर कानूनी
शिंदे गुट ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की जगह अजय चौधरी (Ajay Chaudhary) को शिवसेना विधायक दल (Shiv Sena MLA Leader) का नेता बनाए जाने को भी चुनौती दी है. याचिका में कहा गया है कि विधायक दल का नेता विधायक चुनते हैं. पार्टी के अधिकतर विधायकों का समर्थन शिंदे के साथ है. ऐसे में चौधरी की नियुक्ति गैरकानूनी है. याचिका में शिंदे ग्रुप के विधायकों को सुरक्षा (Security) देने की भी मांग की गई है. 

यह भी पढ़ेंः 
Maharashtra Politics:'मैं देख रहा हूं महाराष्ट्र में बंदरों का नाच हो रहा है', महाराष्ट्र सियासी संकट पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान

NIA Chief: भारत सरकार ने IPS दिनकर गुप्ता को NIA का DG नियुक्त किया, पंजाब के पूर्व  DGP हैं गुप्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget