एक्सप्लोरर

मणिपुर हिंसा में जान गंवाने वालों का 7 दिनों में हो अंतिम संस्कार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सरकार को निर्देश

Manipur Violence Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर हिंसा मामले पर सुनवाई हुई. हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने शवों के अंतिम संस्कार की इजाजत मांगी थी.

Manipur Violence: मणिपुर में कुकी और मैतई समुदाय के बीच हुई झड़पों में 175 लोगों की मौत हुई है. सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (28 नवंबर) को इस मामले पर सुनवाई हुई, जहां मई से ही मुर्दाघरों में पड़े 169 पहचाने गए शवों के अंतिम संस्कार को लेकर राज्य सरकार और नागरिक समाज संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पहचाने गए शवों का अगले सात दिनों के भीतर अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए. 

तीन जजों की पीठ की अध्यक्षता करते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, 'हम मुर्दाघरों में शवों को हमेशा के लिए नहीं रख सकते हैं. हिंसा मई में हुई है.' अदालत ने कहा कि वे (मृतक) सम्मान के साथ अंतिम विदाई के हकदार हैं. शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया कि मणिपुर सरकार 81 पहचाने गए पीड़ितों के परिवारों को 4 दिसंबर तक सरकारी-चिह्नित स्थल पर अंतिम संस्कार करने की अनुमति देगी. मणिपुर में मई से ही रुक-रुक कर हिंसा हो रही है. 

शवों को दफनाने पर विवाद

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के हालात सुधारने के लिए नियुक्त की गईं जस्टिस गीता मित्तल समिति ने कहा कि नागरिक समाज समूह अनुपयुक्त जगहों पर शवों को दफनाने पर जोर दे रहे हैं. इसकी वजह से तनाव बढ़ रहा है. जहां नागरिक समाज समूह शवों को दफनाना चाहते हैं, वे पहाड़ी जिलों और घाटी के बीच अंतर-जिला सीमा पर हैं. इस वजह से एक बार फिर से घाटी और पहाड़ी जिलों में रहने वाले कुकी और मैतई समुदाय के बीच टकराव का खतरा बढ़ जा रहा है. 

81 शवों को दफनाने के लिए परिवार तैयार

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि राज्य को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि पीड़ितों की अंतिम यात्रा में किसी भी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप नहीं हो. जस्टिस मित्तल समिति ने बताया है कि पहचाने गए 169 शवों में से 81 पर परिवारों ने दावा किया है, जबकि 88 अभी भी लावारिस हैं. समिति ने 21 अक्टूबर को जमा किए गए अपने रिपोर्ट में कहा था कि नागरिक समाज संगठन मृतकों के परिजनों को उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके शव ले जाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: मण‍िपुर को तोड़ने की कोशिश में जुटी कई ताकतें, सीएम बीरेन स‍िंह का लोगों से एकजुट होने का आह्वान  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget