एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट उपलब्ध कराएगा लाइव स्ट्रीमिंग का भारतीय भाषाओं में अनुवाद, CJI ने दी ये जानकारी

Supreme Court Streaming: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि कोर्ट की कार्यवाही में अब अंग्रेजी में होने वाली बहस का अनुवाद भी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध करवाने की कोशिश की जा रही है.

Supreme Court Live Streaming: जल्द ही लोग सुप्रीम कोर्ट की लाइव कार्यवाही को अपनी भाषा में भी समझ सकेंगे. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि कोर्ट की कार्यवाही का सीधा प्रसारण अब अलग-अलग भाषाओं में घर-घर तक पहुंचाया जाएगा. इसी के साथ अब अंग्रेजी में होने वाली बहस का अनुवाद भी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध करवाने की कोशिश की जा रही है. इससे जुड़ी तकनीक पर तेजी से काम हो रहा है. 

समलैंगिक विवाह को मान्यता देने पर संविधान पीठ में चल रही सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने यह जानकारी दी है. मध्य प्रदेश सरकार के लिए पेश वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी का कहना था कि लोग कोर्ट की कार्यवाही को देख रहे हैं. इसने समाज में चर्चा को जन्म दिया है. लोग इस विषय पर बातें कर रहे हैं. इससे सहमति जताते हुए चीफ जस्टिस ने कहा की कार्यवाही के सीधे प्रसारण से लोग अब सुप्रीम कोर्ट के बारे में जान पा रहे हैं.

लाइव स्ट्रीमिंग का भारतीय भाषाओं में होगा अनुवाद
वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने कहा, "समस्या यह है कि सुप्रीम कोर्ट की सारी कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में होती है. देश की एक बड़ी आबादी इसे समझ नहीं पाती.'' इस पर चीफ जस्टिस ने कहा, "हमारी कोशिश है कि सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई का भारतीय भाषा में अनुवाद लोगों तक उपलब्ध करवाया जाए. सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन इस पर काम कर रहा है. 

मामले में जमीयत उलेमा ए हिंद के लिए पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी इसका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आज इस तरह की तकनीक उपलब्ध है कि भारतीय भाषा में ही नहीं, अदालती कार्यवाही का जापानी भाषा में भी उपलब्ध करवाया जा सकता है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल से संविधान पीठ में होने वाली हर सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग यानी सीधा प्रसारण शुरू कर दिया है. लोग सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं.अब कोर्ट जनसामान्य की भाषा में भी अदालती सुनवाई को उपलब्ध करवाने की योजना बना रहा है. 

यह भी पढ़ें:-

Indian Railways Scam: रेलवे में हुआ 'तेल पर खेल'! करोड़ों के घोटाले का खुलासा, बिना डीजल लिए ही कर दी पेमेंट 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget