एक्सप्लोरर

'जिला अदालतों और हाईकोर्ट में ज्यादा बेहतर होता है काम', क्यों भड़क गईं सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी?

जस्टिस एम बेला त्रिवेदी ने एओआर से कहा कि बेंच उनकी माफी स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि वह जिला अदालत से आई हैं और वहां इस तरह का माहौल नहीं था.

जस्टिस एम. बेला त्रिवेदी ने मंगलवार (1 अप्रैल, 2025) को वकील की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट से ज्यादा बेहतर तरीके से काम जिला अदालतों और हाईकोर्ट में होता है. जस्टिस एम. बेला त्रिवेदी मद्रास हाईकोर्ट के एक फैसले के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रही थीं. 28 मार्च को एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (AoR) पी सोमा सुंदरम पेश नहीं हुए थे, जिसे लेकर कोर्ट काफी गुस्से में था. 

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार पिछली सुनवाई में सोमा सुंदरम उपस्थित नहीं थे और उनकी तरफ से एडवोकेट आर नेदुमारन ने कोर्ट को बताया कि एओआर दिल्ली से बाहर हैं और तमिलनाडु जा रहे हैं. उस दिन कोर्ट ने 2 बजे तक के लिए सुनवाई टाल दी थी और एओआर को वर्चुअली पेश होने के लिए कहा था. हालांकि, सोमा सुंदरम वर्चुअली पेश नहीं हुए और एडवोकेट आर नेदुमारन ने कहा कि वह रिमोट एरिया में हैं, जिसकी वजह से उनसे फोन पर भी कॉन्टेक्ट नहीं हो पा रहा है इसलिए वह वर्चुअली पेश नहीं हो सकेंगे.

कोर्ट ने इसके बाद एओआर को निर्देश दिया कि प्रूफ के तौर पर वह तमिलनाडु के टिकट के साथ पेश हों. 1 अप्रैल को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एओआर से कहा, 'आप फैसले को चुनौती दे रहे हैं तो क्या आपको पेपर्स को पढ़ना नहीं चाहिए. किसी स्पष्टीकरण की गुंजाइश कहां है.' इस पर जैसे ही एओआर ने बेंच को 'माय लर्नड फ्रेंड' कहकर संबोधित किया तो कोर्ट ने उन्हें टोका और कहा, 'डोंट से लर्नंड फ्रेंड. हम परेशान हैं और दुखी भी. दिन रात हम यही सब देख रहे हैं. पहले देरी के लिए माफी मांगते हैं. फिर माफी आवेदन में... ये किस तरह की भाषा है.'


जिला अदालतों और हाईकोर्ट में ज्यादा बेहतर होता है काम', क्यों भड़क गईं सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी?

एओआर ने कोर्ट को बताया कि याचिका किसी और ने तय की है तो जस्टिस बेला त्रिवेदी ने कहा- 'तो क्या? इस पर आपके साइन हैं या नहीं.' एओआर ने इस पर  सहमति जताई. कोर्ट ने गुस्से में उनसे ये भी कहा, 'हमें पेपर पढ़ने पड़ेंगे क्योंकि आप तो व्यस्त हैं और हम खाली हैं. क्या इस तरह सुप्रीम कोर्ट काम करता है. मैं एक जिला अदालत से आई हूं. मैंने वहां इस तरह का माहौल नहीं देखा है. हाईकोर्ट और जिला अदालतों में सुप्रीम कोर्ट से ज्यादा बेहतर तरीके से काम होता है. ये कोई छोटी बात नहीं है. एक आम आदमी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहा है. हम आपकी माफी स्वीकार नहीं करेंगे. इसे तार्किक और कानूनी अंजाम तक पहुंचाया जाएगा.'

 

यह भी पढ़ें:-
'माय लर्नंड फ्रेंड', सुप्रीम कोर्ट से बोले एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड तो जज ने सबके सामने लगाई क्लास, कहा- ये क्या भाषा है, डोंट...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget