एक्सप्लोरर

Supreme Court Judge: सुप्रीम कोर्ट को मिले 2 नए जज, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्र और वरिष्ठ वकील केवी विश्वनाथन ने ली पद की शपथ

Supreme Court Judge: आंध्र प्रदेश के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील केवी विश्वनाथन ने सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ ली है.

Supreme Court Judge Swearing-In Ceremony: सुप्रीम कोर्ट को दो और जज मिल गए हैं. 19 मई को आंध्र प्रदेश के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील कल्पथी वेंकटरमण विश्वनाथन (KV Viswanathan) ने पद की शपथ ली है. जस्टिस मिश्रा मूल रूप से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हैं. वहां से सुप्रीम कोर्ट आने वाले वह पहले जज हैं. वहीं, जजों की वरिष्ठता सूची के हिसाब से केवी विश्वनाथन 2030 में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बनेंगे.

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से प्रशांत कुमार मिश्रा और केवी विश्वनाथन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने की सिफारिश की थी. केवी विश्वनाथ बार से सीधे पदोन्नत होकर सुप्रीम कोर्ट जज बनाए गए हैं. उनकी सिफारिश करते हुए कॉलेजियम ने लिखा था कि केवी विश्वनाथन बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य हैं और सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं. उनकी नियुक्ति से शीर्ष अदालत में बार का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा.

दो जज हुए थे रिटायर

केंद्र सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश करके फाइल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजी, जिस पर महामहिम ने हस्ताक्षर करके दोनों के नाम पर मुहर लगा दी. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दोनों को पद की शपथ दिलाई.

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से दो जज रिटायर हुए थे, जिसके चलते शीर्ष अदालत में जजों की संख्या 34 से घटकर 32 रह गई थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दो जजों की नियुक्ति की अनुशंसा केंद्र को भेजी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया. अभी चार और जज शीर्ष अदालत से रिटायर होने वाले हैं. इसके बाद फिर से जजों की नियुक्ति की जरूरत पड़ेगी.

खास लिस्ट में जस्टिस विश्वनाथन

केवी विश्वनाथन उन वकीलों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट के जज बनने के बाद देश के मुख्य न्यायाधीश बनेंगे. अभी तक सिर्फ दो चीफ जस्टिस इस तरह से बने हैं. जस्टिस एसएम सीकरी देश के पहले ऐसे सीजेआई थे, जो बार से सीधे प्रमोट करके सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे. जस्टिस यूयू ललित का इस लिस्ट में दूसरा नंबर था. सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश पीएस नरसिम्हा तीसरे सीजेआई होंगे, जिन्हें बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट की पीठ में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें

Karnataka CM Swearing-In Ceremony: सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में दिखेगा 2024 का ट्रेलर, कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन की तस्वीर साफ!

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget