एक्सप्लोरर

Jairam Ramesh: चुनाव संचालन नियम में बदलाव के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, CCTV फुटेज देखने पर रोक का किया है विरोध

Supreme Court: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव नियमों में बदलाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है.

Election Transparency: चुनाव संचालन नियमों में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस नेता जयराम रमेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. याचिका में चुनाव से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के सार्वजनिक निरीक्षण को रोकने के नियम का विरोध किया गया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से इस याचिका पर जवाब देने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी. 

जयराम रमेश की याचिका में कहा गया है कि राजनीतिक पार्टियों से चर्चा किए बिना चुनाव प्रक्रिया से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के सार्वजनिक निरीक्षण को रोकने का नियम बना दिया गया है. इनमें सीसीटीवी और वेबकास्टिंग फुटेज, उम्मीदवारों की वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज शामिल हैं. यह चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवालिया निशान लगाने वाला बदलाव है.

नए नियम से कागजात निरीक्षण की व्यवस्था में बदलाव

चुनाव आयोग की सिफारिश पर केंद्रीय कानून मंत्रालय ने 20 दिसंबर को चुनाव संचालन नियम 1961 के नियम 93(2)(A) में बदलाव किया था. इस नियम में कागजात के सार्वजनिक निरीक्षण की व्यवस्था है. बदलाव के बाद निरीक्षण के लिए उपलब्ध दस्तावेज सीमित हो गए हैं. इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज का निरीक्षण कोर्ट के आदेश से ही किया जा सकेगा.

चुनाव आयोग ने मतदान की गोपनीयता के आधार पर नियम में बदलाव की सिफारिश की थी. इसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के जरिए तस्वीरों और वीडियो से छेड़छाड़ कर मतदान केंद्र के अंदर के सीसीटीवी फुटेज के दुरुपयोग की आशंका की भी बात कही गई थी. इसके चलते सीसीटीवी और दूसरे वीडियो फुटेज के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियम में यह बदलाव किया गया है.

जयराम रमेश की याचिका पर बेंच ने जारी किया नोटिस

चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच के सामने याचिकाकर्ता जयराम रमेश की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए. सिंघवी ने कहा कि मतदाताओं की गोपनीयता को भी नियमों में बदलाव के पीछे एक आधार बताया गया है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से इस बात का पता नहीं चलता कि वोटर ने किसे मतदान दिया है. ऐसे में गोपनीयता प्रभावित होने की दलील समझ से परे है. संक्षिप्त सुनवाई के बाद बेंच ने याचिका पर नोटिस जारी कर दिया.

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली में बारिश, यूपी में घना कोहरा, राजस्थान में ओले, ये रहा उत्तर भारत के मौसम का ताज़ा अपडेट

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget