एक्सप्लोरर

Supreme Court: उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों के चलन पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार से मांगा जवाब

Supreme Court News: उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा आखिर अवैध हथियारों के कितने केस दर्ज हुए हैं.

Supreme Court On Illegal Weapon: अवैध हथियारों के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने खुद संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है. कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से हलफनामा दाखिल कर बताने के लिए कहा है कि उसने अवैध आग्नेयास्त्र (फायरआर्म्स) रखने और उनके इस्तेमाल के खिलाफ कितने केस दर्ज किए हैं? साथ ही यह भी बताने के लिए कहा है कि इस समस्या से निपटने के लिए उसने क्या कदम उठाए हैं? अब इस मामले में 4 हफ्ते बाद अगली सुनवाई होगी. 

2017 में बागपत के रहने वाले राजेंद्र कुमार सिंह पर हत्या का केस दर्ज हुआ था. राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में हुई इस हत्या में अवैध हथियार के इस्तेमाल का आरोप है. याचिकाकर्ता की तरफ से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस केएम जोसेफ और बीवी नागरत्ना की बेंच ने अवैध हथियारों के चलन पर संज्ञान ले लिया. 

कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों का इस्तेमाल बहुत चिंता की बात है. इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है. राज्य सरकार यह बताए कि उसने अवैध हथियारों को रखने के कितने केस दर्ज किए हैं और इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाने की ज़रूरत है? फिलहाल यह नोटिस उत्तर प्रदेश के लिए जारी किया गया है लेकिन मामले से जुड़े वकील रोहित कुमार सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए यह उम्मीद जताई कि आगे चलकर मामले का विस्तार दूसरे राज्यों तक भी हो सकता है. 

'भारत है अमेरिका नहीं'

सुनवाई के दौरान जस्टिस जोसेफ ने कहा कि भारत में अमेरिका की तरह कानून नहीं है. अमेरिका में हथियार रखने को मौलिक अधिकार माना गया है लेकिन भारत में लाइसेंस पाने के बाद ही फायरआर्म्स रखे जा सकते हैं. फिर भी जगह-जगह अवैध हथियार बन रहे हैं और लोग उन्हें खरीद कर इस्तेमाल कर रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि सरकार अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट और दूसरे कानून के तहत तो कार्रवाई करती है, लेकिन इसके चलन को रोकने के लिए कोई व्यापक कदम नहीं उठाया जाता है. 

ये भी पढ़ें: Justice S Abdul Nazeer: कभी समुद्र किनारे मछलियां पकड़ते थे, सुप्रीम कोर्ट जस्टिस बने और अब राज्‍यपाल, पढ़ें एस अब्‍दुल नजीर का प्रोफाइल

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget