एक्सप्लोरर

डीएनए प्रोफाइलिंग से गुमशुदा लोगों की तलाश की मांग पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, केंद्र से मांगा जवाब

Supreme Court Hearing: देश भर में आधार इंडेक्स तैयार करने की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. चार हफ्ते के भीतर इस बाबत जवाब देने को कहा गया है.

Supreme Court Hearing On DNA Index: गुमशुदा लोगों की तलाश और अज्ञात शवों की पहचान में सहायता के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग की व्यवस्था पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. याचिकाकर्ता का कहना था कि हर साल लगभग 40 हजार लावारिस शव मिलते हैं. डीएनए  प्रोफाइलिंग से उनकी पहचान में आसानी होगी.

'लाखों की संख्या में लापता हैं लोग'

आगरा के रहने वाले वकील किशन चंद जैन ने कोर्ट को बताया कि नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक लाखों लोग इस समय लापता हैं. इनमें बड़ी संख्या बच्चों और महिलाओं की है. जो लोग अपने परिवार के किसी सदस्य की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को लिखवाते हैं, उनकी डीएनए प्रोफाइलिंग नहीं की जाती. उसी तरह अज्ञात शव मिलने या किसी लापता व्यक्ति के मिलने पर उसकी भी डीएनए रिपोर्ट नहीं बनाई जाती. अगर शिकायतकर्ता के डीएनए प्रोफाइल से अज्ञात शव के डीएनए का मिलान किया जाए, तो कई केस सुलझ सकेंगे. पीड़ित परिवारों की भी मदद हो सकेगी.

'कोर्ट नहीं देता संसद को कानून बनाने का आदेश'

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने शुरू में कहा कि कोर्ट संसद को कानून बनाने का आदेश नहीं देता. इस पर याचिकाकर्ता ने बताया कि इस मामले में सिर्फ एक मानक व्यवस्था (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) बनाने की जरूरत है. इससे अज्ञात शवों की पहचान बहुत आसान हो जाएगी. इस पर कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब देने के लिए कह दिया. 

केंद्र ने दिया था कानून बनाने का आश्वासन

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को यह भी बताया है कि 2012 और 2013 में भी इसी तरह की याचिकाएं दाखिल हुई थीं. 6 साल तक उन्हें लंबित रखने के बाद कोर्ट ने 2018 में उनका निपटारा कर दिया था. तब कोर्ट ने सुनवाई इस आधार पर बंद की थी कि केंद्र सरकार के वकील ने इस मसले पर कानून बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है. इससे जुड़ा बिल 2 बार संसद में रखा गया, लेकिन यह कानून की शक्ल नहीं ले पाया.

 ये भी पढ़ें :Shahi Idgah Masjid Dispute: मथुरा शाही ईदगाह के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, हाईकोर्ट से मस्जिद पक्ष की याचिका सुनने को कहा

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget