एक्सप्लोरर

निर्भया के हत्यारों को मिली और मोहलत, दोषी विनय के वकील ने अब की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग

निर्भया के दोषियों को अदालत ने 17 फरवरी की तारीख दे दी है. कोर्ट में दोषी विनय के वकील ने विनय की मानसिक हालत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की.

नई दिल्ली: निर्भया के हत्यारों को एक और तारीख मिल गई है. निर्भया की मां का इंतजार और भी बढ़ गया है. निर्भया के दोषियों का एक बार फिर डेथ वारंट जारी नहीं हुआ है. अदालत ने जैसे ही 17 फरवरी की तारीख दी निर्भया की मां अदालत में ही भावुक हो गईं और कहा, "मैं हर तारीख पर एक उम्मीद के साथ आती हूं लेकिन हर तारीख के बाद वो उम्मीद टूट जाती है, एक और एक और नई तारीख मिल जाती है. आखिर ये कब तक चलेगा."

सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित होने का जिक्र कर सुनवाई टालने की मांग

मामले की सुनवाई के दौरान दोषी विनय के वकील ने अदालत को बताया कि विनय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित है जो कल सुनाया जाएगा. लिहाजा अदालत उस फैसले के आने का इंतजार करे और तब तक कोई डेथ वारंट जारी ना करे. इससे पहले विनय ने राष्ट्रपति द्वारा खारिज की गई दया याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

वहीं सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोषी विनय के वकील ने एक नई चाल चली. दोषी विनय के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, "जब से विनय को फांसी की सजा का पता चला है उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है. लिहाजा इस आधार पर उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील किया जाना चाहिए, क्योंकि कानून के मुताबिक किसी भी मानसिक रोगी को फांसी नहीं दी जा सकती."

पवन को मिला नया वकील, नए वकील को केस समझने के लिए चाहिए होगा वक्त

इस सबके बीच में पवन की तरफ से कोर्ट में जानकारी दी गई कि उसको कोर्ट द्वारा दी गई लिस्ट में से कोई वकील नहीं चाहिए. जिसके बाद कोर्ट ने दिल्ली लीगल सर्विस अथॉरिटी की तरफ से दिए गए वकील रवि काज़ी को पवन का वकील नियुक्त किया. कोर्ट का कहना था कि भले ही एक दोषी अपने मौलिक अधिकार लेने से इनकार करें लेकिन अदालत उसको वकीला मुहैया न कराकर उसके मौलिक अधिकारों का हनन नहीं कर सकती लिहाजा पवन को वकील मुहैया कराया जा रहा है.

इससे पहले पवन के वकील ने यह कहते हुए पवन का केस छोड़ दिया कि अब वह पवन की तरफ से पेश नहीं होना चाहते हैं. पवन के वकील की इस चाल को केस में देरी करने की एक रणनीति के तौर पर देखा जा सकता है, क्योंकि अब मामले में नया वकील आएगा और वह फिर सारे तथ्य समझने के लिए और वक्त लेगा जिससे और वक्त बर्बाद होगा.

निर्भया की मां को मिली एक और तारीख

दोषियों की दलील के खिलाफ सरकारी वकील ने और जेल प्रशासन ने दलील देते हुए कहा, "दोषियों के पास 2017 के बाद से वक्त ही वक्त था, पर यह लोग लगातार वक्त बर्बाद करने से इरादे से कार्रवाई करते रहे हैं. अब अगर एक पल की भी देरी हुई तो जनता के बीच भारी अशांति फैल सकती है, लिहाजा इनके खिलाफ जल्द से जल्द फांसी की सजा होनी चाहिए, लेकिन अदालत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित होने की बात कहकर मामले की अगली तारीख 17 फरवरी की तय कर दी जिसके एक बार फिर निर्भया की मां को एक नई तारीख मिल गई.

ये भी पढ़ें

निर्भया गैंगरेप: सुप्रीम कोर्ट का दोषी विनय शर्मा की दया याचिका पर विचार करने से इनकार यूपी: लखनऊ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी पर देसी बम से जानलेवा हमला, कई वकील भी घायल

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget