एक्सप्लोरर

‘सोशल डिस्टेंसिंग’ शब्द पर आपत्ति जताने वाली याचिका खारिज, SC ने याचिकाकर्ता पर लगाया इतने का जुर्माना

सोशल डिस्टेंसिंग शब्द पर आपत्ति जताने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी और याचिकाकर्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए 10 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया.

नई दिल्ली: कोरोना से बचने के लिए दो लोगों के बीच जरूरी दूरी को सोशल डिस्टेंसिंग कहे जाने पर एतराज जताने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. याचिकाकर्ता ने इस शब्द को भेदभाव भरा बताया था. उसका कहना था कि इससे अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए 10 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया.

जस्टिस अशोक भूषण, संजय किशन कौल और बी आर गवई याचिकाकर्ता शकील कुरैशी की बात पर चौंक पड़े. याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वकील ने जिरह के शुरुआत ही यह कहते हुए कि वह सोशल डिस्टेंसिंग शब्द का विरोध कर रहे हैं. इससे अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव हो सकता है.

बेंच के सदस्य जस्टिस कौल ने कहा, “आप इसमें भी अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक का मुद्दा ढूंढ लाए? भला बीमारी से बचने के लिए किए जा रहे हैं उपाय पर आपको क्या आपत्ति है?”

वकील एस बी देशमुख ने कहा, “बीमारी से लड़ने के लिए दो लोगों के बीच सुरक्षित दूरी जरूरी है. लेकिन इसे फिजिकल डिस्टेंसिंग कहना चाहिए. उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सामाजिक दूरी जैसे शब्द इस्तेमाल हो रहे हैं. हमारा मानना है कि यह शब्द भेदभाव भरे हैं. इससे अल्पसंख्यकों और दूसरे कमजोर तबकों से भेदभाव हो सकता है.“

सुनवाई के दौरान मौजूद सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने जजों की बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य शब्द सोशल डिस्टेंसिंग का सरल हिंदी अनुवाद सामाजिक दूरी है. इससे किसी को आपत्ति हो गई, यह हैरान करने वाली बात है.

इस पर जस्टिस कौल ने कहा, “लॉकडाउन के दौरान कोई कुछ भी याचिका दाखिल कर दे रहा है. हम बार-बार वकीलों को आगाह कर रहे हैं कि ऐसा न करें. अब यह किस तरह की याचिका है? आखिर ऐसी याचिका दाखिल करने वाले पर जुर्माना क्यों नहीं लगना चाहिए?”

इस टिप्पणी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया. याचिकाकर्ता पर व्यर्थ याचिका दाखिल कर कोर्ट का समय बर्बाद करने के लिए 10 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया.

शराब की सीधी बिक्री की बजाय होम डिलीवरी जैसे उपाय पर विचार करें राज्य : SC

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget