एक्सप्लोरर

Supreme Court: यूपी सरकार के विज्ञापनों के खिलाफ याचिका को SC ने किया खारिज

Supreme Court: यूपी सरकार के विज्ञापन खर्च पर आपत्ति करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

Supreme Court: यूपी सरकार के विज्ञापन खर्च पर आपत्ति करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. याचिकाकर्ता सी आर जयासुकिन का कहना था कि यूपी सरकार विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है. इन पैसों को लोगों की भलाई के कामों में लगाया जाना चाहिए.

याचिकाकर्ता ने इसे अनावश्यक खर्च बताते हुए इन विज्ञापनों पर रोक की मांग की थी. आज लगातार दूसरी बार याचिकाकर्ता पेश नहीं हुए. उन्होंने सुनवाई टालने का अनुरोध करते हुए चिट्ठी जजों को भेजी. इस तरह बार-बार सुनवाई टालने के अनुरोध से नाराज़ होकर कोर्ट ने याचिका ही खारिज कर दी.

विफलताओं को ढंकने के लिए विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च- याचिकाकर्ता

मामले में याचिका तमिलनाडु के रहने वाले वकील सी आर जयासुकिन ने दाखिल की थी. उनका कहना था कि यूपी सरकार अपनी विफलताओं को ढंकने के लिए विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च करती है. इन पैसों को राज्य के लोगों की भलाई के कामों में लगाया जाना चाहिए.

पिछले साल अक्टूबर में दाखिल यह याचिका कुछ महीनों तक तकनीकी कमी के चलते रजिस्टर्ड नहीं हुई. आखिर इसे 9 जनवरी को औपचारिक नंबर मिला. 4 फरवरी को मामला पहली बार सुनवाई के लिए लगा लेकिन सुनवाई से पहले याचिकाकर्ता ने चिट्ठी भेज कर जजों से सुनवाई टालने के अनुरोध कर दिया. इसे मानते हुए जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और सूर्यकांत की बेंच ने 11 फरवरी की तारीख तय कर दी.

दूसरी बार सुनवाई टालने का किया गया अनुरोध

आज फिर मामला उसी बेंच के सामने लगा था लेकिन वकील जयासुकिन ने फिर से 4 हफ्ते के लिए सुनवाई टालने के अनुरोध करते हुए चिट्ठी भेज दी. जब मामला सुनवाई के लिए लगा तो वकील जजों के सामने पेश नहीं हुए. जजों ने इस तरह बार-बार सुनवाई टलवाने पर नाराज़गी जताते हुए मामला खारिज कर दिया.

इससे पहले भी सुनवाई टलवा चुके याचिकाकर्ता ने आज फिर सुनवाई टालने का अनुरोध किया लेकिन जजों ने इस पर नाराज़गी जताते हुए मामला खारिज कर दिया.

यह भी पढ़ें.

UP: उन्नाव में युवती का शव बरामद, मृतका की मां ने पुलिस पर आरोपी से रिश्वत लेने का लगाया गंभीर आरोप

हिजाब मामले पर दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- हाईकोर्ट को देखने दीजिए, हम सही वक्त पर सुनवाई करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget