एक्सप्लोरर

धारा 377 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पढ़ें, इस कानून के बनने से अब तक की पूरी कहानी

समलैंगिक संबंधों को लेकर भारत मेंअंग्रेज़ों के ज़माने में सन् 1861 में कानून बनाया गया था. इसके तहत 'अप्राकृतिक यौन संबंधों' को गलत करार दिया गया था. उसके बाद पहली बार साल 2009 की जुलाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने इसके खिलाफ फैसला दिया जिसमें कहा गया कि दो व्यस्कों के बीच आपसी सहमति से सेक्स कोई अपराध नहीं है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अपने ताज़ा फैसले में धारा 377 को आंशिक रूप से समाप्त कर दिया है. ये पांच जज की संवैधानिक पीठ का फैसला है जिसने सुप्रीम कोर्ट के ही पिछले फैसले को पलट दिया. वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट के 2009 के उस फैसले को बहाल किया गया जिसमें धारा 377 को अवैध माना गया था.

1861 में बना कानून 2009 में समाप्त इस कानून को काला कानून करार दिया जा चुका है. भारत में इसे लेकर अंग्रेज़ों के ज़माने में सन् 1861 में कानून बनाया गया था. इसके तहत 'अप्राकृतिक यौन संबंधों' को गलत करार दिया गया था. उसके बाद पहली बार साल 2009 की जुलाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने इसके खिलाफ फैसला दिया जिसमें कहा गया कि दो व्यस्कों के बीच आम सहमति से सेक्स कोई अपराध नहीं है.

2013 में दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला पलटा दिल्ली हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने साल 2013 के दिसंबर में पलट दिया. सुप्रीम कोर्ट का तर्क था इसे बदलने या खत्म करने का अधिकार कोर्ट के पास नहीं बल्कि संसद के पास है. फैसले के बाद नाज फाउंडेशन ने इसके खिलाफ एक याचिक दायर की. इस पर और इस जैसी कुल नौ याचिकाओं पर 2016 में चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने कहा कि इसकी सुनवाई पांच जजों की संवैधानिक पीठ करेगी.

निजता के अधिकार वाले फैसले से बदला फैसला इसी बीच साल 2017 के अगस्त महीने में सुप्रीम कोर्ट ने निजता के अधिकार पर फैसले देते हुए कहा कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है जो जीने के अधिकार- आर्टिकल 21 के तहत आता है. इस फैसले के बाद इस बहस ने ज़ोर पकड़ लिया कि कोर्ट के इस फैसले को इससे भी जोड़कर देखा जा सकता है कि अगर दो व्यस्क अपने निजी स्पेस में कुछ भी कर रहे हों तो इसे अपराध नहीं माना जाना चाहिए.

जो जैसा है उसे वैसे ही स्वीकार किया जाना चाहिए आज आए ताज़ा फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने भी यही बात कही कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है. कोर्ट ने कहा कि दो व्यस्कों के बीच आपसी सहमति से बनाए गए संबंधों को अपराध नहीं माना जाएगा और इसी के साथ धारा 377 आंशिक रूप से समाप्त हो गई. पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने अपने फैसले में कहा है कि जो जैसा है उसे वैसे ही स्वीकार किया जाना चाहिए. खुद चीफ जस्टिस दीपक मिक्षा ने कहा, "मैं जैसा हूं, मुझे वैसे ही स्वीकार किया जाए."

SC का ऐतिहासिक फैसला, सहमति से समलैंगिक संबंध अपराध नहीं, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, CP जाने की कोशिश कर रहे थे
Live: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, कनॉट प्लेस जाने की कोशिश कर रहे थे
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget