एक्सप्लोरर

अटॉर्नी जनरल बोले- ‘नहीं सुलझा विवाद’, CJI की बनाई गई संवैधानिक पीठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले जज नहीं

जस्टिस जे चेलमेश्वर, रंजन गोगोई, एम बी लोकुर और कुरियन जोसफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुप्रीम कोर्ट में सब कुछ ठीक नहीं होने की बात कही थी.

नई दिल्लीसुप्रीम कोर्ट के जजों का विवाद अब तक नहीं सुलझा है. अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा है कि अभी सुप्रीम कोर्ट के जजों का विवाद दो से तीन दिन में सुलझने की उम्मीद है. कल बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्र ने दावा किया था जजों का विवाद सुलझ गया है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने पांच जजों की संवैधानिक पीठ बनाई है. बड़ी बात यह है कि इस पीठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले चारों जजों को शामिल नहीं किया गया है. बता दें कि जस्टिस जे चेलमेश्वर, रंजन गोगोई, एम बी लोकुर और कुरियन जोसफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुप्रीम कोर्ट में सब कुछ ठीक नहीं होने की बात कही थी. पांच जजों की संवैधानिक पीठ में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एके सिकरी, एम खानविल्कर, डी वाई चंद्रचूर्ण और जस्टिस अशोक भूषण शामिल हैं. ये संविधान पीठ आधार कार्ड की अनिवार्यता सहित कई अहम मामलों की सुनवाई करेगी. जजों के बीच सुलझा ‘सुप्रीम’ विवाद, जज लोया केस पर सुनवाई आज कहां से शुरु हुआ विवाद? आपको बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के 4 वरिष्ठतम जजों ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के काम करने के तरीके पर सवाल उठाया था और अपनी बात रखने के लिए मीडिया से मुखातिब हुए थे. इन जजों ने अपनी चिट्ठी में  दीपक मिश्रा के मनमाने ढ़ंग से काम करने के रवैया पर अपनी नाराज़गी जताई थी. इन जजों का ये भी कहना था कि अगर वो आज खामोश रहे तो 20 साल बाद उन्हें कोई ये कह दे कि उन्होंने अपनी आत्म बेच दी. जज लोया केस पर सुनवाई आज बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कामकाज सुचारू रूप से शुरु हो गया है. कल जज कोर्ट से पहले चाय पर मिले. सभी जज आपस में मिले और बातें की. जजों के लाउंज में आज स्टाफ की गैरमौजूदगी में 15-20 मिनट तक सभी जज बैठे और बातें की. वहीं, सोहराबुद्दीन एनकाउंटर के केस की सुनवाई कर रहे सीबीआई के जज लोया की मौत की जांच की मांग उठ रही है. आज इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. जजों के आपसी मदभेद की जड़ में जज लोया की मौत का मुद्दा था. वहीं, कल अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा कि जजों के बीच विवाद सुलझ गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव और टिन्नू की फोन पर कई बार हुई बात', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में BJP का बड़ा आरोप
'अखिलेश यादव और टिन्नू की फोन पर कई बार हुई बात', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में BJP का बड़ा आरोप
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
लोकसभा में पेश की जाएगी जस्टिस वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट, ओम बिरला ने और क्या बताया?
लोकसभा में पेश की जाएगी जस्टिस वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट, ओम बिरला ने और क्या बताया?
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget