एक्सप्लोरर

ISIS के इंडिया प्रमुख ने दी आतंकी संगठन बताने वाली अधिसूचना को चुनौती, SC ने कहा- 'एमिकस क्यूरी के जरिए रखिए बात'

Sakib Nachan: ISIS के कथित इंडिया प्रमुख साकिब नाचन ने केंद्र सरकार की अधिसूचना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. वह आतंकी घटनाओं में शामिल होने के कारण जेल में है.

Supreme Court: कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के कथित इंडिया प्रमुख ने इसे आतंकी संगठन घोषित करने वाली केंद्र सरकार की अधिसूचना को चुनौती दी है. पहले भी आतंकी घटनाओं में शामिल रहा साकिब नाचन इस समय आईएसआईएस से अपने संबंधों और भारत विरोधी गतिविधियों के केस में जेल में है.
 
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्य कांत और उज्ज्वल भुइयां की बेंच के सामने साकिब दिल्ली की तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ. जस्टिस सूर्य कांत ने उससे कहा "हमने आपको पहले भी सलाह दी थी कि आप एमिकस क्यूरी (किसी मामले में कोर्ट की सहायता के लिए नियुक्त होने वाले वकील) के जरिए अपनी बात रखिए. आप सुनवाई में मौजूद रह सकते हैं. जहां जरूरी लगे वहां बोल भी सकते हैं."
 
साकिब नाचन का आतंकी इतिहास 
 
जजों ने सलाह दी कि साकिब एमिकस क्यूरी से मिल कर उन्हें अपना केस समझाए. साकिब ने इस पर सहमति जताई. इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई टाल दी. साकिब नाचन को दिसंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था. वह कई लोगों के साथ मिल कर मुस्लिम युवाओं को ISIS में भर्ती कर रहा था. इन लोगों ने महाराष्ट्र के ठाणे के एक गांव को 'अल शाम' यानी इस्लामिक शासन वाला आजाद क्षेत्र घोषित कर दिया था. इनकी योजना भारत में आतंकी हमले करने और इस्लाम का शासन स्थापित करने की थी.
 
सिमी के पदाधिकारी रह चुका है साकिब
 
प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का पदाधिकारी रह चुका साकिब पहले भी 2 आतंकी मामलों में सजायाफ्ता रहा है. इसमें 2002-2003 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन विले पार्ले और मुलुंड बम धमाकों का मामला शामिल है. इन आतंकी वारदातों में कई लोगों की जान गई थी. आरोप है कि 2017 में अपनी सजा पूरी करने के बाद से वह दोबारा कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल हो गया.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget