एक्सप्लोरर

बच्चों से यौन दुर्व्यवहार के मुकदमों पर गाइडलाइंस बना सकता है SC, महाराष्ट्र सरकार और राष्ट्रीय महिला आयोग भी पहुंचे कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट बच्चों से यौन दुर्व्यवहार के मुकदमों पर गाइडलाइंस बना सकता है. महाराष्ट्र सरकार और राष्ट्रीय महिला आयोग ने बच्चों से यौन दुर्व्यवहार के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.

नई दिल्लीः पॉक्सो एक्ट को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के विवादित फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार और राष्ट्रीय महिला आयोग भी आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी. आज कोर्ट ने राज्य सरकार और महिला आयोग की याचिकाओं को स्वीकार कर लिया. लेकिन भारतीय स्त्री शक्ति नाम के एनजीओ की याचिका को सुनने से मना कर दिया.

चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली बेंच ने एनजीओ के वकील से कहा, "यह एक आपराधिक मामला है. इससे आपका सीधा संबंध नहीं है. आप जो भी कहना चाह रहे हैं, वह सारी बातें सुनवाई के दौरान देख ली जाएंगी. आपको हम बतौर पक्ष स्वीकार नहीं कर सकते." बेंच ने शुरू में राष्ट्रीय महिला आयोग को भी पक्ष बनाने पर असहमति जताई, लेकिन वरिष्ठ वकील गीता लूथरा ने दलील दी कि ऐसे मामलों में दखल देना आयोग की कानूनी अनिवार्यता है.

बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ की सिंगल बेंच ने 12 साल की बच्ची को जबरन कमरे में बंद कर उसके वक्ष दबाने वाले एक व्यक्ति पर से पॉक्सो एक्ट की धारा हटा दी थी. बच्चों के यौन शोषण के मामलों में लगने वाले इस एक्ट को हटाते हुए हाई कोर्ट ने दलील दी थी कि बिना कपड़े उतारे वक्ष दबाना महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला है, न कि यौन दुराचार का.

27 जनवरी को एटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने यह मसला कोर्ट के सामने रख था. उन्होंने बताया था कि कानून की इस व्याख्या का देशव्यापी असर होगा. इससे नाबालिगों का यौन शोषण करने वालों को मदद मिलेगी. कोर्ट ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी. माना जा रहा है कि कोर्ट नाबालिगों से यौन दुर्व्यवहार के मामलों में मुकदमा दर्ज करने को लेकर दिशानिर्देश बना सकता है.

राज्यसभा में बोले कपिल सिब्बल- 'देश में कोई क्षेत्र आत्मनिर्भर नहीं, दो चार लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बने कृषि कानून'

पश्चिम बंगाल चुनावः उत्तर 24 परगना जिले में अमित शाह की रैली, मतुआ समुदाय के वोटर्स पर है नजर 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget