एक्सप्लोरर

CBSE की एवरेज मार्किंग व्यवस्था को SC ने दी मंज़ूरी, 15 जुलाई से पहले रिजल्ट का एलान

CBSE ने कोर्ट को बताया है कि वह 12वीं के छात्रों को फिर से परीक्षा देने का विकल्प उपलब्ध कराएंगे. वहीं ICSE बोर्ड अपने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षा के छात्रों को ये विकल्प उपलब्ध कराएगा.

नई दिल्लीः  देश के दो बड़े स्कूली शिक्षा बोर्ड सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) ने अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. यह परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होनी थी. CBSE ने रद्द की गई परीक्षाओं के लिए एवरेज मार्किंग की योजना सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. ICSE भी एवरेज मार्किंग के नियम तय करते हुए 1 हफ्ते के भीतर नोटिफिकेशन जारी करेगा. दोनों बोर्ड 15 जुलाई से पहले नतीजों की घोषणा कर देंगे.

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं में 1 से 15 जुलाई के बीच होने वाली CBSE की परीक्षा को चुनौती दी गई थी. इसमें कोरोना के मद्देनजर परीक्षा के आयोजन को खतरनाक बताया गया था.

इस तरह काम करेगी 'एवरेज मार्किंग स्कीम'

कोर्ट ने CBSE से इन परीक्षाओं को रद्द कर छात्रों को अंक देने की कोई व्यवस्था बनाने के लिए कहा था. जिसके बाद बोर्ड की तरफ से बताया गया कि उसने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है.

इन परीक्षाओं में अंक देने की व्यवस्था यह रहेगी-

  • जिन छात्रों ने सभी विषयों की परीक्षा दे दी है, उनका रिजल्ट हर विषय में प्राप्त अंक के आधार पर जारी किया जाएगा
  • जिन छात्रों ने 3 से ज्यादा विषयों की परीक्षा दी है, उनके बेस्ट ऑफ थ्री अंक का औसत निकालते हुए बचे हुए विषयों के अंक दिए जाएंगे
  • जिन्होंने सिर्फ तीन परीक्षाएं दी हैं, उनके बेस्ट ऑफ 2 का औसत निकालकर बचे हुए विषयों में अंक दिए जाएंगे
  • जिन्होंने एक या दो परीक्षा ही दी हैं, उनका एवरेज उस परीक्षा में हासिल अंक और इंटर्नल एसेसमेंट/प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक के आधार पर निकाला जाएगा.

12वीं के छात्रों को फिर मिलेगा मौका

CBSE ने यह भी बताया कि दसवीं की परीक्षा पूरी तरह से रद्द कर दी गई है, लेकिन 12वीं के छात्रों को हालात सुधरने पर परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा.

बोर्ड ने सुनवाई के दौरान कहा कि एवरेज मार्किंग रिजल्ट के ऐलान के बाद, एक तय समय सीमा के भीतर ही छात्रों को यह बताने का मौका दिया जाएगा कि वह बाद में जब परीक्षा होगी तो उसमें शामिल होना चाहेंगे या नहीं.

10वीं और 12वीं के छात्रों को ICSE देगा मौका

ICSE ने भी सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह अपनी बची हुई परीक्षाओं को रद्द कर रहा है. वह भी एवरेज मार्किंग के जरिए छात्रों को अंक देगा. हालांकि, उसकी मार्किंग व्यवस्था CBSE से थोड़ी अलग होगी.

कोर्ट ने इसकी इजाजत देते हुए कहा कि ICSE 1 हफ्ते के भीतर इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दे. ICSE ने यह भी बताया है कि वह 12वीं ही नहीं 10वीं के छात्रों को भी बाद में परीक्षा का मौका देने पर विचार करेगा.

दोनों ही बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 15 जुलाई से पहले घोषित कर देंगे.

ये भी पढ़ें कोरोना अपडेट: देश में पहली बार एक दिन में आए 17 हजार से ज्यादा केस, अबतक 15301 की मौत कोरोना के इलाज के लिए निकाल सकते हैं NPS खाते से पैसा, जानिए क्या हैं नियम

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत कौर को किया फोन
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget