एक्सप्लोरर

सुनंदा पुष्कर मामला:  हाईकोर्ट ने कहा- तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट दाखिल करे दिल्ली पुलिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने आज दिल्ली पुलिस से कहा है कि वह कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में तीन दिन के अंदर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे.

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने आज दिल्ली पुलिस से कहा है कि वह कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में तीन दिन के अंदर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे. न्यायमूर्ति जी एस सिस्तानी और न्यायमूर्ति चंद्र शेखर की पीठ ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह इस मामले की जांच अदालत की निगरानी में सीबीआई के नेतृत्व वाली एसआईटी जांच से करवाने संबंधी सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवायी के दौरान तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट दायर करे. यह निर्देश इसलिए जारी किया गया है क्योंकि दिल्ली पुलिस के स्थायी वकील राहुल मेहरा ने अदालत को सूचित किया कि जांच एजेंसी की स्थिति रिपोर्ट उन्हें अदालत कक्ष में ही दी गई है, इसलिए वह इसे रिकॉर्ड में रखने से पहले पूरा पढ़ना चाहते हैं. मेहरा ने अदालत को यह भी बताया कि इस मामले में एसआईटी का गठन हो गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता की याचिका ने मामले की जांच कर रही पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, इसलिए एजेंसी को अपनी बात रखने के लिए समय दिया जाना चाहिए. दिल्ली पुलिस के वकील की ओर से किए गए अनुरोध पर गौर करते हुए अदालत ने मामले की अगली सुनवायी एक अगस्त को करनी तय की है. अदालत ने उन्हें यह निर्देश भी दिया कि स्थिति रिपोर्ट की एक अग्रिम प्रति स्वामी, गृह मंत्रालय और सीबीआई को दी जाए. स्वामी ने आरोप लगाया कि जांच में ‘अतिरिक्त देरी’ हुई है और यह ‘न्याय प्रणाली पर एक दाग’ है. सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 को दक्षिण दिल्ली स्थित पांच सितारा होटल के एक कमरे में मृत पाई गई थीं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget