एक्सप्लोरर

'सर, मैं नेता नहीं हूं और मुझे नहीं पता कैसे बात करनी है', राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति की इस लाइन ने जीत लिया दिल 

सुधा मूर्ति ने राज्यसभा में अपनी पहली स्पीच में दो अहम मुद्दे उठाए. उन्होंने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए वैक्सीन का अभियान चलाने की मांग की. साथ ही पर्यटन स्थलों का भी मुद्दा उठाया.

राज्यसभा में मनोनीत सदस्य सुधा मूर्ति ने मंगलवार को संसद में अपनी पहली स्पीच दी. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर उच्च सदन में हो रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए सुधा मूर्ति ने कहा, मैं नेता नहीं हूं. मुझे नहीं पता कि कैसे बात करनी है? मुझे राष्ट्रपति द्वारा नॉमिनेट किया गया. मैं उनका धन्यवाद करती हूं और पीएम मोदी का भी धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे नाम का ऐलान 8 मार्च को महिला दिवस पर नारी शक्ति के रूप में किया.  

सुधा मूर्ति इंफोसिस के को फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की सास हैं. उन्होंने कहा, मैंने हमेशा गरीबों के लिए काम किया. मैं हमेशा फील्ड पर रहीं. इसलिए मेरा अनुभव दोनों ओर (सत्ता पक्ष और विपक्ष) से अलग है. सुधा मूर्ति ने मांग की कि कोविड काल में जिस तरह टीकाकरण अभियान चलाया गया था उसी तरह महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाना चाहिए क्योंकि आधी आबादी में इस बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे है.

सुधा मूर्ति ने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इससे बचाव के लिए किशोरावस्था में इसके टीके लगाने की व्यवस्था की जानी चाहिए. उन्होंने कहा, ''हमारी सामाजिक व्यवस्था ऐसी है जिसमें महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पातीं. जब वे अस्पताल पहुंचती हैं तो उनमें सर्वाइकल कैंसर तीसरे या चौथे स्टेज पर होता है. उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता है.'' 

उन्होंने कहा कि उनके पिता कहते थे कि महिलाएं परिवार का केंद्र होती हैं और महिला के निधन के बाद पति को तो दूसरी पत्नी मिल जाती है लेकिन बच्चों को दूसरी मां नहीं मिलती. सुधा मूर्ति ने कहा कि कोविड काल में जब व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया गया तो महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए अभियान क्यों नहीं चलाया जा सकता. अगर सरकार हस्तक्षेप करे तो यह महंगा भी नहीं होगा. इससे बड़ी आबादी को लाभ होगा. 

पर्यटन को लेकर कही ये बात

उन्होंने पर्यटन का जिक्र करते हुए कहा कि लोग अक्सर अजंता, एलोरा, ताजमहल देखने जाते हैं. लेकिन भारत में 42 धरोहर स्थल हैं जिनका न तो अधिक प्रचार प्रसार किया गया है और न ही उनके बारे में लोगों को जानकारी है. यह हमारा देश है और हमें इसकी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए. सुधा मूर्ति ने कहा, दक्षिणी राज्यों में ही कई ऐसे स्थान हैं जिनका बेहद गौरवशाली इतिहास है. त्रिपुरा में उनाकोटी के बारे में कोई नहीं जानता जबकि यह स्थान 12,500 साल से भी अधिक पुराना है. कश्मीर का मुगल गार्डन धरोहर स्थल में शामिल नहीं है. इस ओर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि गुजरात में लोथल और धौलावीरा, वाराणसी के पास सारनाथ, मध्य प्रदेश में मांडू का किला, कर्नाटक में श्रवण बेलगोला का मंदिर... क्या नहीं है हमारे खूबसूरत देश में. हमें इसका अपेक्षित प्रचार प्रसार करना चाहिए, यहां सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए और इनके बारे में जागरुकता फैलाई जानी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget