एक्सप्लोरर

Sudan Crisis: सूडान से 246 लोगों को लेकर मुंबई पहुंचा एयर फोर्स का विमान, भावुक महिला बोलीं- पीएम मोदी जिएं हजारों साल

Sudan Conflict: संकटग्रस्त सूडान से ऑपरेशन कावेरी के तहत अब तक भारत ने 780 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है.

Sudan Violence: संकटग्रस्त सूडान में  फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी जारी है. इसी बीच गुरुवार (27 अप्रैल) को  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि वायुसेना की एक फ्लाइट सूडान से 246 हिंदुस्तानी नागरिकों को लेकर मुंबई पहुंची. इस लेकर कई यात्रियों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. गृहयुद्ध से जूझ रहे सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल आरसीएफ के बीच आए दिन संघर्ष तेज होता जा रहा है. 

सूडान से लौटे भारतीयों ने पीएम को दी दुआएं
सूडान से भारत लौटी एक बुजुर्ग महिला यात्री ने भावुक होते हुए कहा, "भारत देश महान है. पीएम मोदी हजार साल जिएं." वहीं एक और हिंदुस्तानी निशा मेहता ने भी पीएम मोदी का शुक्रिया किया. उन्होंने कहा कि हम अपने देश में लौटकर बहुत खुश है. वहीं दूसरी तरफ देश लौटे एक और शख्स अवतार सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान वापस लौटकर उन्हें बेहद खुशी हो रही हैं. 

कितने भारतीय अब तक लौटे?
भारतीय वायुसेना के दो परिवहन विमानों के जरिए सूडान से 256 भारतीयों को इससे पहले निकाला गया था. नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के माध्यम से भी 278 हिंदुस्तानियों को निकाला गया था. इसके अनुसार, सूडान से अब तक निकाले गए भारतीय नागरिकों की संख्या 780 हो गई. 

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने फ्लाइट के मुंबई के लिए रवाना होने से कुछ मिनट पहले ट्वीट किया, ‘‘जेद्दाह से भारतीयों को तेजी से स्वदेश वापस लाने के हमारे प्रयास रंग ला रहे हैं. आईएएफ सी17 ग्लोबमास्टर से 246 भारतीय जल्द ही मुंबई पहुंचेंगे.

क्या है मामला ? 
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल के बीच शक्ति संघर्ष जारी है. पिछले कई दिनों से जारी लड़ाई में 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. दोनों पक्षों के 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिए थे. इसके बाद ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया था, लेकिन संघर्ष विराम के दौरान भी वहां हिंसा जारी रही. 

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मसले पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी. इसमें उन्होंने सूडान से 3000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए आपातकालीन तैयारी के निर्देश दिए थे. इससे पहले एस. जयशंकर ने भारतीयों को सुरक्षित निकालने को लेकर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र के अपने समकक्षों से बात की थी. 

ये भी पढ़ें- Sudan Crisis: 'वे किसी को भी गोली मार देते, लेकिन हमें...', सूडान से आए भारतीय नागरिकों ने सुनाई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget