एक्सप्लोरर

Sudan Crisis: 'वे किसी को भी गोली मार देते, लेकिन हमें...', सूडान से आए भारतीय नागरिकों ने सुनाई आपबीती

Sudan Crisis: सूडान में पिछले 12 दिन से देश की सेना और एक अर्धसैनिक बल (रैपिड सपोर्ट फोर्सज) के बीच भीषण संघर्ष जारी है, जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.

Sudan Crisis Operation Kaveri: भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) के तहत कम से कम 670 नागरिकों को बाहर निकाल लिया है. इनमें से 360 भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली (Delhi) पहुंच गया. निकासी अभियान सूडान की सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच कुछ समय के लिए जारी संघर्षविराम के बीच चलाया जा रहा है. सूडान से लौटे भारतीयों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, "वे अभी भी डरे हुए हैं."

हरियाणा के सुखविंदर सिंह दिल्ली लौटने वाले भारतीय नागरिकों के पहले जत्थे में शामिल हैं. पेशे से इंजीनियर सुखविंदर ने सूडान में अपने अनुभव को याद करते हुए पीटीआई से कहा कि वह अब भी बहुत डरे हुए हैं. हम एक इलाके तक सिमटकर रह गए थे. हम एक कमरे तक ही सीमित थे. ये ऐसा था, मानो हम मृत्युशय्या पर हों.

'भारतीय होने पर जाने दिया'

निकासी प्रक्रिया के बारे में सुखविंदर सिंह ने कहा कि 200 लोगों से भरी बस में पोर्ट सूडान पहुंचने की यात्रा बहुत जोखिम भरी थी. उन्होंने कहा कि हमने भारतीय दूतावास से संपर्क किया और लगभग 200 लोगों के लिए बसों की व्यवस्था की गई. ये सड़क यात्रा बहुत जोखिम भरी थी. केवल भगवान ही जानता है कि हम पोर्ट सूडान कैसे पहुंचे. उन्होंने कहा कि युद्धरत समूह अपने मूड के आधार पर किसी को भी गोली मार सकते थे. जब हमने कहा कि हम भारतीय हैं, तो उन्होंने हमें जाने दिया. 

'कभी सूडान वापस नहीं जाऊंगा'

उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक फैक्टरी के कर्मचारी छोटू ने यहां पहुंचते ही कहा कि मरकर वापस आ गया. उन्होंने कहा कि अब कभी सूडान वापस नहीं जाऊंगा. मैं अपने देश में कुछ भी कर लूंगा, लेकिन वापस नहीं जाऊंगा. एक अन्य नागरिक ने कहा कि हम एक शव की तरह थे, एक छोटे-से घर में बिना बिजली, बिना पानी के रह रहे थे. 

अब तक 400 से ज्यादा की मौत

उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि जीवन में इस तरह की स्थिति का सामना करेंगे, लेकिन भगवान का शुक्र है कि हम जीवित हैं. सूडान में देश की सेना और एक अर्धसैनिक बल के बीच जारी संघर्ष में 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत शरणार्थियों को सऊदी अरब के जेद्दा शहर ले जा रहा है, जहां से उन्हें देश वापस लाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 

जम्मू में हुए आतंकी हमले में ओवर ग्राउंड वर्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों को दी थी अपना घर में पनाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget