एक्सप्लोरर

Suchna Seth Case: बेटे ही हत्या के आरोपों पर CEO मां सूचना सेठ का पहला बयान, 'जब मैं सोकर उठी तब तक...'

Goa Murder Case: पुलिस के अनुसार यह एक प्री प्लान्ड मर्डर है. मृतक बच्चे के पिता ने बेंगलुरु में शव का अंतिम संस्कार किया. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Suchna Seth Child Murder Case: गोवा में अपने चार साल के बेटे की हत्या के आरोप में स्टार्टअप कंपनी की सीईओ सूचना सेठ पुलिस की हिरासत में हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आशंका जताई थी कि उस महिला ने हत्या करने से पहले अपने बेटे को दवा की भारी खुराक दी होगी.

पहले ही मर चुका था बच्चा- आरोपी महिला

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने यह मर्डर नहीं किया है. आरोपी ने बताया कि जब वह सोकर उठी तो बच्चा पहले ही मर चुका था. हालांकि पुलिस ने कहा, "हम आरोपी की बात से सहमत नहीं हैं. आगे जांच के बाद की बच्चे की हत्या के पीछे के मकसद का पता चल पाएगा."

कर्नाटक से किया गया महिला को गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला सूचना सेठ ने कथित तौर पर गोवा के कैंडोलिम स्थित अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या कर दी और शव को एक बैग में भरकर टैक्सी से कर्नाटक ले गई. आरोपी महिला को सोमवार (8 जनवरी) की रात को कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया और मंगलवार (9 जनवरी) को गोवा लाया गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमॉर्टम से पता चला है कि बच्चे की हत्या कपड़े या तकिए से दबाकर की गई थी.

हत्या से पहले बच्चे को पिलाई कफ सिरप

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस अपार्टमेंट में महिला रुकी थी वहां कफ सिरप की दो खाली बोतलें मिलीं. पुलिस को शक है कि उस महिला ने हत्या करने के पहले बच्चे को कफ सिरप की भारी खुराक दी थी. पुलिस ने कहा कि अपार्टमेंट के कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि महिला ने उन्हें खांसी की दवा (कफ सिरफ) की एक छोटी बोतल खरीदकर लाने के लिए कहा था.

बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया

गोवा के एक कोर्ट ने आरोपी महिला को छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. बच्चे के पिता वेंकट रमन जो इंडोनेशिया में रहते हैं, उन्होंने मंगलवार (9 जनवरी) को पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया.

मृतक के पिता वेंकट रमन अपने बच्चे का शव चित्रदुर्ग से लेकर एक स्थानीय अपार्टमेंट पहुंचे, जहां उसके अंतिम संस्कार का शुरुआती क्रिया-कर्म किया गया. इसके बाद बच्चे के शव को राजाजी नगर स्थित हरिश्चंद्र घाट ले जाया लाया गया और वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया.

ये भी पढ़ें: Suchna Seth Child Murder Case: पति से चाहती थी 2.5 लाख महीने, इस सनक में जिगर के टुकड़े को उतारा मौत के घाट, पढ़ें हत्यारी मां सूचना सेठ की खौफनाक कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget