एक्सप्लोरर

'बीजेपी जरूर जीतेगी', रामलला के दर्शन कर बोले सुब्रमण्यम स्वामी, यूजर्स ने कहा- 'एक बार थैंक यू मोदी बोल दीजिए'

Subramanian Swamy News: BJP के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या जाकर भगवान रामलला के दर्शन किए हैं. अपने संबोधन में उन्होंने PM नरेंद्र मोदी का जिक्र नहीं किया.

Subramanian Swamy In Ayodhya: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के 26 दिन बाद बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद और कद्दावर नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भगवान रामलला के दर्शन किए. शनिवार (17 फरवरी) को वह अयोध्या पहुंचे. रामनगरी में उनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद (VHP) के महासचिव और मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख पदाधिकारी चंपत राय ने किया. यहां पहुंच कर सुब्रमण्यम स्वामी ने रामलला की पूजा-अर्चना की.

इसके बाद यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने लोकसभा चुनाव से लेकर हर सवाल का जवाब दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिया. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी जरूर जीतेगी.

'केवल राम मंदिर के कारण चुनाव नहीं जीतेगी बीजेपी'
लोकसभा चुनाव को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, ''केवल राम मंदिर के कारण बीजेपी चुनाव नहीं जीतेगी, बल्कि एक व्यापक पार्टी के रूप में उभरकर बीजेपी आई है. राष्ट्र के लिए जो बीजेपी ने सवाल उठाया है, काम किया है उससे जनता प्रसन्न है. जो उपलब्धियां पार्टी ने हासिल की हैं उससे मुझे बीजेपी के चुनाव जीतने पर कोई संदेह नहीं है.''

'रामलला का दर्शन कर धन्य हूं'
भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, "आज अयोध्या में और रामलला की मूर्ति को करीब से देखने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा. मैं धन्य हूं. विहिप महासचिव चंपत राय के कुशल निर्देशन में चार मंजिला राम मंदिर निर्माण में हुई प्रगति से मैं आश्चर्यचकित हूं.''

'एक बार PM Modi को थैंक यू बोल दीजिए'

स्वामी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन की तस्वीरें और वीडियो अपने आधिकारिक X हैंडल से शेयर की हैं. इस पर यूजर्स दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर राणा जी ने लिखा है, 'एक बार पीएम नरेंद्र मोदी को थैंक यू बोल दीजिए. अगर वह नहीं होते‌ तो यह (मंदिर निर्माण) संभव नहीं होता.'

बता दें कि राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में सुब्रमण्यम स्वामी को आमंत्रित नहीं किया गया था, जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई थी.

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बहुत पहले से ही सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर निर्माण के पैरोकार रहे हैं. उन्होंने कई बार कहा था की नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, लेकिन अयोध्या का श्रीराम जन्मस्थान हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है. बीजेपी नेता स्वामी ने कहा था कि इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने यहां मंदिर निर्माण की अनुमति दी थी.

ये भी पढ़ें: MP News: कमलनाथ के BJP में जाने की खबरों के बीच करीबी सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान, बोले- 'कुछ ही घंटों बाद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget