एक्सप्लोरर

सुबोध जायसवाल बने CBI डायरेक्टर, 2 साल का होगा कार्यकाल, जानें इनके बारे में

सोमवार शाम करीब 7.30 बजे तक चली बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सुबोध जयसवाल के नाम पर सहमति जताई और सुबोध जयसवाल के नाम को प्रस्तावित कर कैबिनेट कमेटी ऑन अपॉइंटमेंट के सामने भेज दिया था.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लंबी जद्दोजहद के बाद महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी सुबोध जायसवाल को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है. मंगलवार देर शाम जारी किए गए आदेश में सुबोध जायसवाल को अगले 2 साल के लिए सीबीआई का निदेशक नियुक्त किया गया है. साफ-सुथरी छवि वाले सुबोध जायसवाल फिलहाल सीआईएसएफ के डीजी हैं. 

गौरतलब है कि सीबीआई के अपर निदेशक और गुजरात कैडर के आईपीएस प्रवीण सिन्हा इन दिनों सीबीआई का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं. पिछले साल फरवरी में तब के सीबीआई चीफ आलोक वर्मा और डिप्टी चीफ राकेश अस्थाना के बीच विवाद के बाद से ये पद खाली चल रहा है. नये सीबीआई निदेशक की नियुक्ति को लेकर सोमवार को शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास पर बैठक हुई थी. बैठक में समिति के सदस्य सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद थे. 

बैठक के दौरान 1985 बैच के सुबोध जायसवाल समेत वीएस कौमुदी और कुमार राजेश चंद्रा के नाम पर भी चर्चा हुई. सोमवार शाम करीब 7.30 बजे तक चली बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सुबोध जयसवाल के नाम पर सहमति जताई और सुबोध जयसवाल के नाम को प्रस्तावित कर कैबिनेट कमेटी ऑन अपॉइंटमेंट के सामने भेज दिया था. जिसके बाद मंगलवार देर शाम सुबोध जयसवाल के नाम का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया. जारी किए गए नियुक्ति पत्र के अनुसार सुबोध जायसवाल का कार्यकाल पद संभालने की तिथि से 2 वर्ष तक का होगा.

Delhi HC ने दिल्ली सरकार को सतर्क रहने का दिया निर्देश, कहा 'मलेरिया और डेंगू का संकट बर्दाश्त नहीं होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Case: 'छोटी मछलियों' पर दबाव..'शार्क' को बचाने की तैयारी? राम मंदिर जांच, महुआ विवाद पर विपक्ष का BJP पर हमला
'छोटी मछलियों' पर दबाव..'शार्क' को बचाने की तैयारी? राम मंदिर जांच, महुआ विवाद पर विपक्ष का BJP पर हमला
सिर्फ कुर्सी बदलने से तस्वीर नहीं बदलती..आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पहली मुलाकात, 'विजय' विजन पर चर्चा
आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पहली मुलाकात, 'विजय' विजन पर चर्चा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Hyderabad Beef Mixing Case: हैदराबाद में खाने से खिलवाड़! मटन में मिलाया जा रहा था बीफ़, होटलों तक पहुंच रहा था मिलावटी मीट
हैदराबाद में खाने से खिलवाड़! मटन में मिलाया जा रहा था बीफ़, होटलों तक पहुंच रहा था मिलावटी मीट

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget