एक्सप्लोरर

चोरी हुई साइकिल OLX पर मिली, पुलिस की मदद से पकड़े गए चोर

साइकिल मालवीय नगर इलाके से चोरी हुई थी. पुलिस ने कुल 11 साइकिल बरामद की हैं. इनमें विदेशी ब्रांड की साइकिल की कीमत लगभग 50 से 60 हजार के बीच है.

नई दिल्ली: ओएलएक्स पर सेकंड हैंड साइकिल खरीदने की इच्छा जताने वाले आदित्य मेहरा ने ये कभी नहीं सोचा था कि उनकी चोरी हुई साइकिल वापस मिल जाएगी. साइकल की तलाश में जुटे आदित्य ने जब अपनी ही चोरी हुई साईकल ओएलएक्स पर बिकती हुई देखी, तो वह दंग रह गये.

इसके बाद उन्होंने दिमाग से काम लिया और साइकिल बेचने वाले युवक से संपर्क साधा. उससे सौदा तय किया और फिर पुलिस के साथ उस युवक के पास पहुंच गये. जिसके बाद पुलिस ने साइकिल चोरी के गैंग में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 11 साइकिल बरामद की है. सुनने में साइकिल मामूली शब्द लग रहा है, लेकिन जो साइकिल इन तीनों से बरामद की गई हैं वे विदेशी ब्रांड की हैं. आदित्य की साइकिल(नई) की कीमत लगभग 50 से 60 हजार रुपये के बीच है.

क्या है मामला?

साउथ डिस्ट्रिक के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गीतांजलि, मालवीय नगर इलाके के रहने वाले आदित्य मेहरा के घर की पार्किंग एरिया से साइकिल चोरी हो गयी. मामले की शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई. इस बीच पीड़ित ने ओएलएक्स पर चोरी हुई मॉडल की साइकिल खरीदने के लिए सर्च शुरू की. इंक्वायरी करने पर आशीष कुमार नामक एक शख्स ने उन्हीं की चुरायी गई साइकिल की फ़ोटो दिखाई और सौदे के लिए पीड़ित को मिलने के लिए तेखंड गांव बुलाया. पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और फिर पुलिस के साथ को वहां पहुंच गया. जैसे ही आशीष ने पीड़ित को साइकिल दिखाई, पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

चोरी की साइकिल मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में रखते थे

पुलिस ने जब आशीष ने पूछताछ कि तो उसने खुलासा किया कि ये साइकिल उसने अनिल चंदेलिया से खरीदी थी. अनिल गौतमपुरी इलाके में रहता है. आशीष की निशानदेही पर पुलिस ने अनिल को अरेस्ट कर लिया. अनिल की निशानदेही पर मोहन कोऑपरेटिव मेट्रो स्टेशन के नजदीक पार्किंग से एक और साइकिल बरामद की गयी. अनिल ने पुलिस को बताया कि उसने ये साइकिल गौतमपुरी निवासी राहुल से खरीदी थी. इसके बाद पुलिस ने राहुल को भी अरेस्ट कर लिया. राहुल ही साइकिल चोरी करता था. राहुल की निशानदेही पर 9 और साइकिल बरामद की गयीं.

पॉश इलाकों से चुराता था साइकिल

पुलिस के सामने आरोपी राहुल ने खुलासा किया कि वह पॉश कॉलोनियों से साइकिल चोरी करता था. इसके बाद वह अनिल को बेचता और आगे अनिल आशीष को बेच देता. बाद में आशीष उसी साइकिल को बेचने के लिए ओएलएक्स पर पोस्ट डालता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल दसवीं पास है. अनिल पेशे से ऑटो ड्राइवर है, जो राहुल का पडा़ेसी है. वहीं आशीष एसी मैकेनिक है. वह ओएलएक्स के जरिये दो - तीन महीने पहले ही अनिल के संपर्क में आया था. अनिल पर सनलाइट कॉलोनी थाने में किडनैपिंग का केस पहले से ही दर्ज है.

10 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आई कातिल पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget