एक्सप्लोरर

कोरोना संकट से घबराया बंबई शेयर बाजार, सेंसेक्स आज खुलते ही 1300 अंक टूटा

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1300 अंक टूट गया है.मुंबई में यस बैंक के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

नई दिल्लीः शेयर बाजार के लिए आज के दिन की शुरुआत बेहद खराब रही है. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1300 अंक टूट गया है. सेसेक्स 1300 अंक टूटकर 37000 के नीचे आ गया वहीं निफ्टी 11000 के नीचे आ गया. आज मार्च के पहले हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है और शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है. कोरोना वायरस से मचे संकट के कारण बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. शेयर बाजार पर यश बैंक का असर भी हो सकता है.

यस बैंक के शेयर 24.97% की गिरावट के साथ 27.65 रुपये पर पहुंच गए हैं. वित्तीय संकट से जूझ रहे यस बैंक के कामकाज को भले ही RBI ने अपने हाथ में ले लिया है लेकिन खाताधारक परेशान नजर आ रहे हैं. मुंबई में यस बैंक के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और खाताधारकों को बताया जा रहा है कि उनके पैसे सुरक्षित हैं.

यस बैंक पर आरबीआई का फैसला क्या है?

2019 में 3 लाख 80 हजार 826 करोड़ रुपए की पूंजी वाले यस बैंक पर 2 लाख 41 हजार 500 करोड़ रुपए का कर्ज है. बैंक का एनपीए बढ़ा तो RBI ने कमान अपने हाथ में ली. बैंक के निदेशक मंडल को 30 दिन के लिए भंग किया है. बैंक की देखरेख के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया. SBI के पूर्व डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ फाइनेनशियल ऑफिसर प्रशांत कुमार यस बैंक के नए प्रशासक हैं.

खाता धारकों की बैंक से पैसा निकालने की सीमा 50 हजार रुपए महीना तय कर दी गई है. विशेष परिस्थितियों में 5 लाख रुपए तक खाते से निकाले जा सकते हैं. विशेष परिस्थिति का मतलब, पढ़ाई, इलाज और शादी है.

बता दें कि देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई थी. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 61.13 अंकों की तेजी के साथ 38,470.61 पर और निफ्टी 18.00 अंकों की तेजी के साथ 11,269.00 पर बंद हुआ था. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 194.77 अंकों की तेजी के साथ 38,604.25 पर खुला था और 61.13 अंकों या 0.16 फीसदी तेजी के साथ 38,470.61 पर बंद हुआ. गुरुवार को दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,887.80 के ऊपरी स्तर और 38,386.68 के निचले स्तर को छुआ था.

यह भी पढ़ें-

Detail: यस बैंक पर आरबीआई के फैसले के बाद आपके मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब

दिल्ली में बेमौसम बारिश से बढ़ी ठिठुरन, नोएडा-गाजियाबाद में भी तेज हवा के साथ बूंदाबूंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget