एक्सप्लोरर

राज्य नहीं खरीद रहे आयातित प्याज, रामविलास पासवान ने अमित शाह से हस्तक्षेप की लगाई गुहार

प्याज की कीमतें बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने विदेश से हजारों टन प्याज का आयात किया, लेकिन अब इन प्याज को राज्य खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं.

नई दिल्ली: प्याज की कीमतें काफी बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने काफी मात्रा में विदेश से प्याज का आयात किया. लेकिन अब इसी से एक नई समस्या सरकार के सामने खड़ी हो गई है. सरकार ने अभी तक करीब 42,500 मीट्रिक टन प्याज का आयात कर लिया है. 15 दिसम्बर को प्याज की पहली खेप टर्की से आई थी. अब सरकार के सामने परेशानी ये है कि कोई भी राज्य आयातित प्याज़ को ख़रीदने के लिए तैयार नहीं हैं. इसे लेकर उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है.

उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने 30 दिसम्बर को ही सभी राज्यों से आयातित प्याज ख़रीद कर अपने यहां बेचने की व्यवस्था करने को कहा था. पासवान ने ट्वीट कर कहा था, "पूर्वनिर्धारित लक्ष्य के अनुसार 15 दिसंबर से आयातित प्याज की खेप पहुंचनी शुरू हो गयी है. लगभग 42500 टन प्याज आपूर्ति के लिए उपलब्ध है. राज्य सरकारों से अनुरोध है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार प्याज की मांग उपभोक्ता मामले विभाग और NAFED को भेज दें और प्याज की आपूर्ति सुनिश्चित करें."

फ़िलहाल 90-100 रुपए में बिक रहा है प्याज़

मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अबतक किसी भी राज्य ने आयातित प्याज़ खरीदने के लिए उपभोक्ता मंत्रालय से सम्पर्क नहीं किया है. आयात होने के पहले तो कुल 7 राज्यों ने सरकार से प्याज़ खरीदने की मांग की थी लेकिन उसकी मात्रा बहुत कम थी. जिन राज्यों ने अपनी मांग केंद्र को भेजी थी उनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्य शामिल थे. अब इनमें से कोई राज्य बाहर से आए प्याज़ को खरीदने के लिए तैयार नहीं है. इसका एक कारण ये भी बताया जा रहा है कि विदेश से मंगाए गए प्याज़ का स्वाद वैसा नहीं है जैसा देशी प्याजों का होता है. उधर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्याज़ की ख़ुदरा कीमत आज भी औसतन 100 रुपए प्रति किलो बनी हुई है जबकि दिल्ली में क़ीमत 90 रुपए प्रति किलो है.

अमित शाह से लगाई गुहार

अब पूरा मामला गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के दरवाज़े तक पहुंच गया है. सूत्रों के मुताबिक़ उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने पिछले महीने अमित शाह से मुलाक़ात कर उन्हें इस बारे में अवगत कराया है. पासवान ने अमित शाह से हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए उन्हें राज्य सरकारों से बात करने की गुज़ारिश की है.

यह भी पढ़ें-

CAA के खिलाफ मोर्चे की कवायद तेज, केरल के सीएम ने ममता-नीतीश सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget