एक्सप्लोरर

महंगे पेट्रोल पर घिरी मोदी सरकार ने अब राज्यों से 5 फीसदी वैट कम करने को कहा

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे अरुण शौरी ने भी नोटबंदी और अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है.

नई दिल्ली: मोदी सरकार इन दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर सबसे ज्यादा आलोचना झेल रही है. आलोचनाओं से बचने के लिए अब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बड़ा कदम उठाया है. जेटली ने राज्यों से कहा है कि वह पांच फीसदी वैट कम कर दें ताकि लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिल सके. कल ही केंद्र सरकार ने एक्ससाइज ड्यूटी में कटौती करके पेट्रोल दो रुपये सस्ता किया था.

सरकार ने लोगों के प्रति दिखाई प्राथमिकता- अमित शाह

वहीं, आज इस मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है, ''पेट्रोल और डीजल के बढ़ते अंतर्राष्‍ट्रीय मूल्‍य के प्रभाव को कम कर आम आदमी और किसानों को राहत देना मोदी सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है.'' डिटेल में यहां क्लिक करके पढ़ें.

पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई दो रुपए की कटौती

बता दें कि कल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर दो रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाने का एलान किया था. जिससे पेट्रोल-डीजल के दामों में दो रुपए की कटौती हुई है. पिछले कुछ समय से सरकार पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह से घिरी हुई थी क्योंकि कई बार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने के बाद भी घरेलू दामों में लगातार इजाफा हो रहा था. डिटेल में यहां क्लिक करके पढ़ें.

अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार निशाने पर है मोदी सरकार

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे अरुण शौरी ने भी नोटबंदी और अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. एक निजी चैनल से बातचीत में अरुण शौरी ने कहा है, ‘’नोटबंदी काले धन को सफेद करने की सरकार की बड़ी स्कीम थी, जिसके पास भी काला धन था उसने नोटबंदी में उसे सफेद कर लिया.’’

शौरी आगे कहा है, ‘’बड़े आर्थिक फैसले सिर्फ ढाई लोग लेते हैं, पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और घर के वकील’’. उनका इशारा वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर था.

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था के खराब हाल के लिए जिम्मेदार ठहराया था. बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी लगातार मोदी सरकार पर वार करने वालों के सुर में सुर मिला रहे हैं. अब शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर उन लोगों पर हमला बोला है जो अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल उठाने पर ट्विटर पर उनका विरोध कर रहे हैं.

कौन हैं अरुण शौरी?

अरुण शौरी 1999-2004 के बीच वाजपेयी सरकार में विनिवेश मंत्री रहे. BALCO पहली सरकारी कंपनी थी जिसका शौरी के कार्यकाल में विनिवेश हुआ. देश के पहले और आखिरी विनिवेश मंत्री रहे, अभी ये विभाग वित्त मंत्री के पास होता है. साल 1998-2004, 2004-2010 दो बार राज्यसभा के सांसद रहे. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के संपादक भी रहे हैं.

यह भी पढें-

अब अरुण शौरी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- ढाई लोग लेते हैं आर्थिक फैसले

तेल की कीमतें कम कर सरकार ने लोगों के प्रति दिखाई प्राथमिकता: अमित शाह

रोजगार और किसानों को लेकर पीएम पर राहुल का तंज, कहा- आपसे नहीं हो रहा है तो हमें दे मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget