एक्सप्लोरर

PM मोदी के भाषण का असर, SBI ने दिया नए साल का बड़ा तोहफा!

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नए साल के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लेंडिंग रेट में कटौती करते हुए इसे 0.9% कम कर दिया.रेंडिंग रेट कम होने से आपकी EMI कम होने की उम्मीद जताई जा रही है.

आपको बता दें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस कदम को पीएम मोदी के भाषण के असर से जोड़ कर देखा जा रहा है. लेंडिंग रेट 8.90 फीसदी से घटकर अब 8 फीसदी ही रह गयी है. ये बदलाव पूरे एक साल के लिए किया गया है.

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन किया था. मोदी के संबोधन के बाद से ही बैंक से जुड़ी कोई अच्छी खबर आने की उम्मीद जताई जा रही थी. अब ऐसी उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि दूसरे बैंक भी जल्द ही लेंडिंग रेट कम कर सकते हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस कदम के बाद होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन लेना सस्ता हो जाएगा.

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल बैंकों से गरीबों और निम्न मध्यम वर्ग को कर्ज में प्राथमिकता देने को कहा था. इसके बाद देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने आज अपनी विभिन्न परिपक्वता अवधि की बेंचमार्क कर्ज दरों में 0.9 प्रतिशत कटौती की घोषणा की. नई दरें आज से प्रभावी होंगी. माना जा रहा है कि अन्य बैंक भी ऐसा कदम उठा सकते हैं.

एसबीआई ने एक साल की अवधि की कोष की सीमान्त लागत आधारित कर्ज दर को 8.90 से घटाकर 8 प्रतिशत कर दिया है.

प्रधानमंत्री ने कल बैंकों से गरीबों और मध्यम वर्ग पर विशेष ध्यान देने को कहा था. उन्होंने कहा था, ‘‘बैंकों की स्वायत्तता का सम्मान करते हुए मैं उनसे कहूंगा कि वे अपनी परंपरागत प्राथमिकताओं से आगे बढ़ते हुए गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग तथा मध्यम वर्ग पर ध्यान दें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रहा है. बैंकों को इस अवसर को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए. उन्होंने जनहित में तत्काल उचित फैसले करने चाहिए.’’ इसी तरह एक दिन के कर्ज के लिए ब्याज दर को 8.65 से घटाकर 7.75 प्रतिशत किया है. तीन साल की अवधि के कर्ज के लिए इसे 9.05 प्रतिशत से घटाकर 8.15 प्रतिशत किया गया है.

बैंक ने एक महीने, तीन महीने, 6 महीने तथा दो साल के कर्ज पर भी ब्याज दर में इसी अनुपात में कटौती की है. इस तरह जनवरी, 2015 से बैंक अपनी बेंचमार्क कर्ज दर में दो प्रतिशत की कटौती कर चुका है.

पिछले सप्ताह एसबीआई के सहायक बैंक स्टेट बैंक आफ त्रावणकोर ने कर्ज दरों में 0.3 प्रतिशत की कटौती की थी. वहीं आईडीबीआई बैंक ने इसमें 0.6 प्रतिशत की कटौती की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget