एक्सप्लोरर

SSC परीक्षा में धांधली के आरोप पर दिल्ली में प्रदर्शन जारी, CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आज कहा कि वो होली कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर बाहर ही मनाएंगे.

नई दिल्ली: कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम टियर टू परीक्षा पत्र लीक होने के विरोध में हजारों छात्र तीन दिन से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आज कहा कि वो होली कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर बाहर ही मनाएंगे.

कांग्रेस पीएम से सवाल- छात्र सड़कों पर सोने को मजबूर क्यों? छात्रों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस भी हमलावर हो गई है और सरकार पर निशाना साध रही है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''मोदी जी भारत के युवाओं को सड़क पर सोने को क्यों मजबूर किया जा रहा है. तीन दिन से छात्र आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मोदी जी और एसएससी चुप हैं. अगर इस मामले में कुछ भी गलत नहीं है तो फिर क्यों नहीं इसकी सीबीआई जांच कराई जा रही है. क्या प्रधानमंत्री के पास इन युवाओं के सवालों का जवाब है? और क्या देश की मीडिया इन युवाओं की आवाज को सुनेगी?''

कर्मचारी चयन आयोग का क्या कहना है? एबीपी न्यूज़ छात्रों के मुद्दे को लेकर कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष से बात की. उन्होंने छात्रों के आरोपों का सीधे सीधे तो कोई जवाब नहीं दिया लेकिन जांच के लिए एक कमेटी बनाने की बात जरूर की. उन्होंने कहा कि आयोग अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहा है. छात्रों के विरोध प्रदर्शन के पीछे एसएससी के चेयरमैन ने कोचिंग लॉबी का हाथ बताया.

क्या है पूरा मामला, क्यों छात्र सड़कों पर उतरे हैं? कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से फरवरी में आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएट लेविल एग्जाम टियर टू 1,89843 प्रतियोगी शामिल हुए. देश में अलग-अलग केंद्रों पर 17 से 22 फरवरी के बीच ऑनलाइन भर्ती परीक्षा हुई थी.

आरोप है कि ऑनलाइन परीक्षा देने के बाद जब छात्र बाहर आए तो पता चला कि इसका पर्चा तो सोशल मीडिया पर पहले से मौजूद है. सोशल मीडिया पर परीक्षा के लीक हुए पेपर के स्क्रीन शॉट घूम रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे छात्र इन स्क्रीन शॉट के पर्चे लहराकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget