एक्सप्लोरर

श्रीनगर: मुठभेड़ के बाद लश्कर के दो आतंकवादी ढेर, आतंकी गुट में 2 साल पहले शामिल हुआ था हिलाल अहमद

श्रीनगर में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर से जुड़े दो स्थानीय आतंकियों को मार गिराया है. मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान बिजबेहरा इलाके के निवासी के रूप में हुई है.

श्रीनगर के पुराने शहर के रैनावारी इलाके में एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर से जुड़े दो स्थानीय आतंकियों को मार गिराया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके के निवासी के रूप में हुई है. 

शीर्ष पुलिस अधिकारी के अनुसार, आतंकियों की पहचान राईस अहमद भट और हिलाल अहमद राह उर्फ शब्बू के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि रईस पिछले साल 8 अगस्त को लापता हो गया था जबकि हिलाल उसी साल 18 अक्टूबर को लापता हो गया था. दोनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे और श्रेणी-सी के आतंकवादी थे.

अधिकारी ने कहा, "आतंकवादी रैंक में शामिल होने से पहले, रईस एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल वीएनएस चला रहा था." प्रासंगिक रूप से पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि यहां रेनवारी में लगभग 1 बजे एक संक्षिप्त गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए.

बडगाम जिले में लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार

हाल ही में सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने यह जानकारी दी थी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा था, ‘‘सुरक्षा बलों के सहयोग से पुलिस ने बडगाम में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है."

प्रवक्ता ने कहा, "उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और एक पिस्तौल सहित गोला-बारूद बरामद किया गया है.’’ उन्होंने कहा था कि आतंकवादियों को बडगाम के सुनेरगुंड इलाके से गिरफ्तार किया गया और उनकी पहचान दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के निवासी वसीम अहमद गनई और इकबाल अशरफ शेख के रूप में हुई है.

प्रवक्ता ने बताया था कि आतंकवादियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, एक चीनी पिस्तौल, दो पिस्तौल की मैगजीन, 12 राउंड पिस्तौल की गोलियां और 32 राउंड एके-47 की गोलियां सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. गौरतलब है कि कश्मीर में सुरक्षाबल बहुत ही अग्रेसिवली आतंक के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें.

Russia Ukraine War: इस्तांबुल में दिखी शांति की पहली उम्मीद! रूस ने वार्ता को बताया ‘सार्थक’, कीव के आसापास सैन्य गतिविधि कम करने पर भी तैयार

Russia Ukraine War: रूस का आरोप- यूक्रेन में बंधक बनाए गए रूसी सैनिकों पर किया गया अत्याचार, कीव ने दी ये प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget