एक्सप्लोरर

चार महीने से बंद श्रीनगर-लेह हाईवे को खोला गया, फिलहाल जरूरी सामान ले जा रहे गाड़ियों को इजाजत

प्रतिबंध के बावजूद अगर कोई व्यक्ति लद्दाख में जाने की कोशिश करेगा तो उसे द्रास में बने क्वॉरन्टीन सेंटर में नजरबंद कर दिया जाएगा. ये नजरबंदी 28 दिनों की होगी.

श्रीनगर: चार महीने तक बंद रहने के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू कर दी गई है. फिलहाल सड़क पर सिर्फ ज़रूरी सामान लेकर जाने वाले ट्रक और पेट्रोल टैंकर्स को चलने की अनुमति होगी. पैसेंजर गाड़ियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं जिससे कश्मीर में फंसे लद्दाख निवासी नाखुश हैं.

जारी निर्देशों के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद भी अगर कोई पैसेंजर गाड़ी या व्यक्ति लद्दाख में दाखिल होने की कोशिश करेगा तो उसको द्रास के पास बने क्वॉरन्टीन सेंटर में नज़रबंद कर दिया जाएगा और यह नज़रबंदी 28 दिन की होगी.

प्रिंसिपल सेक्रेटरी रिगजिन सेम्फाल के अनुसार लद्दाख में न सिर्फ लॉकडाउन है बल्कि साथ-साथ एपिडेमिक एक्ट और धारा 144 में लागू है. इसलिए श्रीनगर-लेह राजमार्ग के खुल जाने का कोई भी व्यक्ति इसका गलत इस्तेमाल करनी की गलती न करे.

सेम्फाल के अनुसार इस राजमार्ग को बहुत पहले यातायात योग्य बनाया गया था और ज़ोजिल्ला पर भारी बर्फ को काट कर सड़क तैयार थी लेकिन कारगिल और लेह में बड़ी संख्या में संक्रमित लोगों के होने और बाहर से संक्रमण के आने के खतरे को देखते हुए सड़क को नहीं खोला गया.

इसके लिए वजह यह है कि अगले 7 महीनो में सड़क के रस्ते लद्दाख के लिए ज़रूरी सामान की आपूर्ति और स्टॉकिंग करनी ज़रूरी है. मौसम में सुधार के साथ ही HPCL और IOC ने क्षेत्र के लिए ज़रूरी 2.5 करोड़ लीटर पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की आपूर्ति शुरू कर दी है. इसके साथ साथ ताज़ा सब्जी, और राशन का सामान भी लोगों के लिए आने लगेगा. लेकिन इस रस्ते के खुल जाने से लद्दाख के लिए सामान ले जाने में बहुत आसानी होगी. फिलहाल लद्दाख का बाकी देश दुनिया से केवल सेना के हवाई जहाज़ के जरिए संपर्क है.

लद्दाख के डिविजनल कमिश्नर सौगता बिस्वास ने इसके लिए ऐसे वाहनों की सूची भी जारी की है जिनको आने वाले दिनों में सड़क में चलने की अनुमति होगी. इन में राशन, ऑयल टैंकर्स, पुलिस और सेना की गाड़ियां शामिल हैं.

लेकिन सामान लाने वाले वाहनों और उनके चालकों की भी लद्दाख में एंट्री पर कोरोना जांच होगी. यह जांच मिनिमर्ग में होगी और अगर कोई भी संक्रमित पाया गया तो उसको वहीं पर रोका जाएगा और क्वॉरंटीन में भेज दिया जाएगा.

हालांकि, इस फैसले से कश्मीर में फंसे लद्दाख के सेंकड़ों लोग जिन में विद्यार्थी, कारोबारी और सरकारी कर्मचारी भी शामिल है, वे नाखुश हैं. इनका कहना है कि सड़क के खुलने का फायदा उन्हें भी मिलना चाहिए और सामान के ट्रक के साथ साथ इनको भी वापस घर जाने दिया जाए. इसके लिए वे कोरोना टेस्ट करवाने को भी तयार हैं.

बाकी देश के विपरीत लद्दाख में संक्रमण को काफी हद्द तक रोकने में प्रशासन कामयाब रही है और इस समय लदाख में चार लोग कोरोना पॉजिटिव हैं. इनमें से भी दो कारगिल निवासियों का टेस्ट एक बार नेगेटिव आ चुका है और अब दूसरे टेस्ट का इंतजार है. ऐसे में प्रशासन कोई भी जोखिम उठाने को तयार नहीं और इसीलिए फिलहाल लोगों की प्रदेश में आवाजाही पर पूरी तरह रोक जारी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार! पहले फेज में एक रनवे पर रोज 150 फ्लाइट्स
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार! पहले फेज में एक रनवे पर रोज 150 फ्लाइट्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
LGP Shortage: मिडिल ईस्ट में जंग का भारत पर नहीं होगा असर, LPG की भी कोई कमी नहीं, सरकार ने उठाए बड़े कदम
मिडिल ईस्ट में जंग का भारत पर नहीं होगा असर, LPG की भी कोई कमी नहीं, सरकार ने उठाए बड़े कदम
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget