एक्सप्लोरर

श्रीनगर: एनकाउंटर में लश्कर के वांटेड आतंकी सहित तीन ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद, कुछ इलाकों में कर्फ्यू

इस बीच मुठभेड़ के बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किए. इससे पुराने शहर के अनेक स्थानों पर झड़पें हुईं. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

श्रीनगर: श्रीनगर में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के एक वांटेड आतंकवादी सहित तीन आतंकवादी मारे गए जबकि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर के सारे स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं. साथ ही, मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिल कर शहर के भीड़-भाड़ वाले फतह कदल इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक स्वंय प्रकाश पाणी ने बताया, ‘‘खुफिया सूचना के आधार पर तड़के घेराबंदी की गई. मुठभेड़ में मेहरूद्दीन बांगरू सहित तीन आतंकवादी मारे गए.’’

पाणी ने बताया कि दो अन्य आतंकवादियों की पहचान फहद वाजा और रईस के रूप में हुई है. रईस उस घर के मालिक का बेटा था, जहां यह मुठभेड़ हुई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांगरू श्रीनगर में हत्या के अनेक मामलों में शामिल था और शहर में लश्कर का अहम संयोजक था. उन्होंने कहा, ‘‘बांगरू का सफाया सुरक्षा बलों के लिए अहम उपलब्धि है.’’ अभियान का ब्योरा देते हुए उन्होंने बताया कि जिस मकान में आतंकवादी छिपे हुए थे उसकी घेराबंदी की गई.

इसके साथ ही उन्होंने बताया, ‘‘जैसे ही पुलिस मकान में घुसी आंतकवादियों ने उन पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी. इससे एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उनकी मौत हो गई.’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भारी गोलीबारी की जिससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया, ‘‘आंतकवादियों ने वहां से निकल का बगल वाले मकान में घुसने की कोशिश की लेकिन वे सड़क पर मारे गए.’’ अभियान के दौरान कॉन्स्टेबल कमल किशोर शहीद हो गए. उनके पार्थिव शरीर को पैतृक निवास ले जाए जाने से पहले जिला पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

इस बीच मुठभेड़ के बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किए. इससे पुराने शहर के अनेक स्थानों पर झड़पें हुईं. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget